{"_id":"6386bb0740e682022e6c29f2","slug":"tuesday-box-office-report-ajay-drishyam-2-varun-bhediya-collection-avatar-the-way-of-water-advance-booking","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tuesday Box Office: दृश्यम 2 का तहलका, जारी है भेड़िया की ठीक-ठाक कमाई, अवतार 2 ने एडवांस बुकिंग में मारा छक्का","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Tuesday Box Office: दृश्यम 2 का तहलका, जारी है भेड़िया की ठीक-ठाक कमाई, अवतार 2 ने एडवांस बुकिंग में मारा छक्का
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 30 Nov 2022 08:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
Tuesday Box Office Report: अजय देवगन की 'दृश्यम 2' और वरुण धवन की 'भेड़िया', इस वक्त हिंदी सिनेमा की ये दोनों फिल्में सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। लेकिन, पसंद की बात करें तो दर्शकों को भेड़िया के मुकाबले 'दृश्यम' का दूसरा पार्ट ज्यादा बेहतर लग रहा है। ऐसा हम नहीं बल्कि दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कह रहा है। एक तरफ, 'दृश्यम 2' दूसरे हफ्ते में भी पांच करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ, 'भेड़िया' की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं मंगलवार को किस फिल्म ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया है...
Trending Videos
2 of 4
दृश्यम 2
- फोटो : सोशल मीडिया
दृश्यम 2
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। आलम यह रहा कि अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म महज 12 दिन में 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि, वीकडेज में फिल्म की कमाई में मामूली गिरावट भी देखने को मिली है। एक तरफ जहां 'दृश्यम 2' ने सोमवार को 5.44 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, दूसरी तरफ अजय देवगन की फिल्म ने मंगलवार को 5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 154.34 करोड़ रुपये जा पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
फिल्म भेड़िया।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भेड़िया
वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म 'भेड़िया' बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है। 60 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हुई इस फिल्म ने अब तक अपनी लागत का 61.5 फीसदी कमा लिया है। हालांकि, फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। एक तरफ फिल्म ने रविवार को तकरीबन 11 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, दूसरी तरफ, सोमवार को फिल्म ने चार करोड़ रुपये का कारोबार किया। पांचवें दिन की बात करें तो 'भेड़िया' ने 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 36.90 रुपये तक जा पहुंची है।
4 of 4
अवतार 2
- फोटो : सोशल मीडिया
अवतार- द वे ऑफ वॉटर
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो जेम्स कैमरून का 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' एक बड़ी हिट होने वाली है। यदि भारतीय बॉक्स ऑफिस की बात करें तो "अवतार 2" रिलीज होने से पहले ही ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। जी हां, भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग ने सबको हैरान कर दिया है। अब तक अंग्रेजी 3डी में 27,100 टिकट, 4DX में 2,900 टिकट और हिंदी 3डी में 5,300 टिकट बिक चुके हैं। जिनकी कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये है। बता दें कि 'अवतार 2' 16 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।