दर्शकों के मनोरंजन के लिए सिनेमाघरों में इस वक्त कई फिल्में लगी हुई हैं। मगर, सबसे ज्यादा दमखम जो फिल्म दिखा रही है वह है 'पठान'। 25 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म के साथ इस साल की शानदार शुरुआत हुई। पठान का क्रेज अब तक बरकरार है, वहीं इसके बाद रिलीज हुईं दो अन्य बॉलीवुड फिल्मों को दर्शकों ने पानी तक नहीं पूछा। 19वें दिन ही कार्तिक आर्यन की 'शहजादा' का सिनेमाघरों से पत्ता साफ होता नजर आ रहा है, तो अक्षय कुमार की 'सेल्फी' के भी सारे रंग उड़ गए हैं। 'शहजादा' के साथ ही रिलीज हुई फिल्म मार्वल्स की 'एंट मैन एंड द वास्प क्वांटमैनिया' ने जरूर दर्शकों को खींचा, लेकिन अब इसकी रफ्तार भी सुस्त हो गई है। हालांकि, आज सिनेमाघरों में एक और चर्चित फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' आ रही है। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की इस फिल्म से काफी उम्मीद हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कैसा रहेगा इस फिल्म का हाल और बाकी फिल्मों ने मंगलवार को कैसा किया कारोबार..
Box Office Report: 'सेल्फी' हुई धुंधली तो 'शहजादा' का पत्ता साफ! 'पठान' को टक्कर देगी 'तू झूठी मैं मक्कार'?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेल्फी
अक्षय कुमार और इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म 'सेल्फी' का प्रदर्शन ओपनिंग डे से ही काफी खराब रहा है। पहले दिन फिल्म ने महज 2.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब इस फिल्म की कमाई लाखों में सिमट गई है। सेल्फी के 12वें दिन (मंगलवार) के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने सिर्फ 35 लाख रुपये कमाए हैं। इस फिल्म की कुल कमाई 16.79 करोड़ रुपये हो गई है।
शहजादा-एंट मैन
कोविड 19 महामारी के बाद बीते वर्ष सिनेमाघरों में पुरानी रौनक वापस लाने में कार्तिक आर्यन का बड़ा हाथ रहा था। फिल्म 'भूल भुलैया 2' के जरिए उन्होंने खुद को साबित किया था। इस साल उनकी फिल्म 'शहजादा' का भी दर्शक इंतजार कर रहे थे, मगर जब फिल्म रिलीज हुई तो दर्शकों ने इसे नकार दिया। इस फिल्म ने 18वें दिन (तीसरे सोमवार) 20 लाख रुपये का कारोबार किया। वहीं 19वें दिन सिनेमाघरों से इसका पत्ता साफ हो गया। वहीं, 'शहजादा' के साथ ही रिलीज हुई 'एंटमैन' की बात करें तो 19वें दिन (मंगलवार) को मार्वल की इस फिल्म ने 29 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का कुल कलेक्शन 45.23 करोड़ रुपये हो गया है।
Govinda: जब गोविंदा के करीब रहने के लिए हाउस हेल्प बनी महिला फैन, एक दिन सुनीता ने पकड़ा रंगे हाथ!
पठान
सिनेमाघरों में इस वक्त 'पठान' का जबरदस्त हल्ला है। इस फिल्म के साथ शाहरुख खान ने शानदार कमबैक किया है। पहले दिन से ही उनकी यह फिल्म तमाम रिकॉर्ड ध्वस्त कर रही है। कमाई के मामले में बाहुबली, बाहुबली 2, केजीएफ, दंगल और वॉर जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ चुकी 'पठान' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 42वें दिन (मंगलवार) 'पठान' ने एक करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 536.40 करोड़ रुपये हो गया है।
Tu Jhoothi Main Makkaar Review: बेटे की कुर्बानियों की भावुक प्रेम कहानी, बदलते जमाने की मस्त फैमिली एंटरटेनर
तू झूठी मैं मक्कार
आज रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की इस फिल्म ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। 'तू झूठी मैं मक्कार' में रणबीर-श्रद्धा पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आए हैं। फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिले हैं। बता दें कि यह एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म कही जा रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग बीते रविवार से ही चालू हो गई थीं और एडवांस बुकिंग में यह फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। संभव है कि 'पठान' के बाद त्योहार के मौके पर रिलीज हुई यह फिल्म अपना कुछ रंग दिखा पाए। देखना दिलचस्प होगा कि लव रंजन की 'तू झूठी मैं मक्कार' को कैसी ओपनिंग मिलती है!
Sahir Ludhianvi: साहिर लुधियानवी को डाकुओं ने भी दिया खूब सम्मान, किस्सा जानकर हो जाएंगे हैरान