फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tunisha Sharma: तुनिशा की हत्या करने के आरोपों पर बिफरीं विनीता, कहा- क्या बेटी को डांटने का...

Sun, 08 Jan 2023 10:30 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 08 Jan 2023 10:30 AM IST
विज्ञापन
Tunisha Sharma Mother clearly denies Sheezan khan family allegation said she did not Strangling her daughter n
अपनी मां के साथ तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

दिवंगत एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा के केस में आरोपों का सिलसिला अभी तक जारी है। दिन प्रतिदिन नए ट्विस्ट एंड टर्न आ रहे हैं। पिछले दिनों एक प्रेस कांफ्रेंस में शीजान के परिवार ने दिवंगत अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की मां पर आरोप लगाया था कि उन्होंने एक्ट्रेस का गला दबाने की कोशिश की थी। लेकिन अब मां वीनिता शर्मा ने शीजान खान के परिवार द्वारा लगाए सभी आरोपों का पलट कर जवाब दिया है।


 

Tunisha Sharma Mother clearly denies Sheezan khan family allegation said she did not Strangling her daughter n
अपनी मां के साथ तुनिशा शर्मा - फोटो : Social media

विनीता शर्मा ने शीजान खान के परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा, 'मुझे अपनी बेटी तुनिषा को डांटने का हक है, लेकिन वो मेरी बहुत लाडली बेटी थी। मैंने कभी उसे थप्पड़ तक नहीं मारा था। मैंने तुनिशा के पिता से वादा किया था कि मैं हमारी बेटी को हमेशा खुश रखूंगी। मैं उसके लिए सब कुछ करूंगी। मैंने उसे कभी किसी भी चीज के लिए मना नहीं किया था'।  

यह भी पढ़ें: प्यार, शादी, धोखा और विवाद...करियर से लेकर निजी जिंदगी तक कुछ ऐसा रहा है नुसरत जहां का सफर

Tunisha Sharma Mother clearly denies Sheezan khan family allegation said she did not Strangling her daughter n
तुनिशा शर्मा केस - फोटो : social media

तुनिशा की मां ने बताया कि 'शीजान से शादी करने के लिए तुनिशा ने उर्दू बोलना भी शुरू कर दिया था, लेकिन शीजान के धोखे ने उस को पूरी तरह तोड़ कर रख दिया था। विनीता ने आगे कहा कि, 'तुनिशा ने घर में उर्दू बोलना शुरू कर दिया था। जब मैंने उससे पूछा कि वह इतना उर्दू क्यों बोलती है तो उसने मुझसे कहा कि शीजान ने उससे शादी करने का वादा किया है। जिस दिन तुनिषा ने शीजान की चैट पढ़ी थी उसी दिन उनका ब्रेकअप हो गया था। तभी से वह परेशान रहने लगी थी'।

यह भी पढ़ें: नहीं थम रही 'अवतार 2' की रफ्तार, धीमी हो रही 'दृश्यम 2' की कमाई और 'सर्कस' का ऐसा रहा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Tunisha Sharma Mother clearly denies Sheezan khan family allegation said she did not Strangling her daughter n
तुनिशा - फोटो : social media

तुनिषा की मां ने यह भी बताया कि शीजान की मां अक्सर तुनिषा को शीजान की गर्लफ्रेंड्स के बारे में बताया करती थीं, जिसकी वजह से वह काफी परेशान रहने लगी थी। तुनिषा की मां ने कहा, 'वह मुझसे कहती थी कि शीजान की मां मुझे परेशान करती है। मैंने भी शीजान की मां से बात की थी और कहा था कि वह तुनिशा को पीछे क्यों घसीट रही है'।

यह भी पढ़ें: 'कुत्ते' का प्रमोशन करने पहुंचे अर्जुन तो फैंस चिल्लाने लगे मलाइका का नाम, एक्टर ने दिया यह जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed