Lock Upp: कंगना रणौत की जेल में पहली कैदी बनीं निशा रावल, पति करण मेहरा संग विवाद को लेकर बटोर चुकी हैं लाइमलाइट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रोमो में देखा जा सकता है कि निशा रावल असली कैदी की तरह हाथ में एक बोर्ड लेकर नजर आ रही हैं। इसके बाद कंगना रणौत के जेल को दिखाया जाता है और फिर कंगना रणौत निशा रावल को हथकड़ी पहनाती हैं। इस दौरान निशा अपने हाथों में हथकड़ी को देखकर हैरान और परेशान नजर आती हैं।
View this post on Instagram
निशा रावल ने भी इस प्रोमो वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए निशा ने बता दिया है कि वह इस शो के जरिए अपनी संस्कारी बहू वाली टीवी की इमेज को तोड़ने वाली हैं। निशा ने लिखा, ‘बहुत हुआ डेली सोप का ड्रामा, अब शुरू होगा मेरी लाइफ में असली ड्रामा।’
कुछ समय पहले निशा रावल अपनी पर्सलन लाइफ की वजह से काफी लाइमलाइट में आई थीं। निशा ने पॉपुलर एक्टर करण मेहरा संग साल 2012 में शादी रचाई थी। उन्होंने बीते साल अपने पति करण पर घरेलू हिंसा और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इस दौरान करण को जेल तक जाना पड़ गया था। हालांकि, अब दोनों अलग हो चुके हैं।
कंगना रणौत का रियलिटी शो 'लॉक अप’ 27 फरवरी से शुरू हो रहा है। ये शो एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी पर लाइव स्ट्रीम होगा, जिसमें कंगना की जेल में 16 कंटेस्टेंट्स बंद होंगे। कंगना अपने इस शो का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। दूसरी तरफ फैंस भी एक्ट्रेस के इस शानदार शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।