फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photos: संजीदा शेख की बोल्ड फोटोज ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, बिकिनी गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आईं एक्ट्रेस

Wed, 16 Feb 2022 12:17 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 16 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Tv actress Sanjeeda Sheikh latest photoshot Bold pictures are going viral on the internet
संजीदा शेख - फोटो : सोशल मीडिया

संजीदा शेख टीवी की पॉपुलर अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई हिट सीरियल में काम किया है लेकिन वह बोल्डनेस के मामले में भी कई अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। संजीदा शेख अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी हॉट और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट का पारा बढ़ा देती हैं और इस बार भी अभिनेत्री ने ऐसा ही किया है। संजीदा शेख ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस का बोल्ड अवतार देखकर फैंस दीवाने हो गए हैं। हर कोई संजीदा के लुक और आउटफिट की तारीफ करता नजर आ रहा है।


 
संजीदा शेख ने सोशल मीडिया पर काफी सारी तस्वीरें शेयर की हैं। कुछ तस्वीरों में वह अपने हाथों को सिर के ऊपर रखकर पोज दे रही हैं। तस्वीरों में उनकी अदाएं फैंस का ध्यान खींचने के लिए काफी है। एक तस्वीर में संजीदा जमीन पर बैठी हैं तो वहीं दूसरी में वह अपना फिट फिगर फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। इसी तरह संजीदा हर तस्वीर में कुछ अलग अंदाज में दिख रही हैं।

Tv actress Sanjeeda Sheikh latest photoshot Bold pictures are going viral on the internet
संजीदा शेख - फोटो : सोशल मीडिया

लुक की बात करें तो संजीदा शेख ने बिकिनी गाउन पहना हुआ है, जो सिल्वर कलर का है। इस गाउन के कट संजीदा को स्टनिंग लुक दे रहे हैं। इस आउटफिट में संजीदा का टोंड फिगर साफ दिख रहा है। उन्होंने अपने लुक को न्यूड मेकअप और खुले बालों से पूरा किया है। खुले बाल संजीदा के चेहरे पर आ रहे हैं, जो उनके लुक में चार-चांद लगा रहे हैं। इन तस्वीरों को संजीदा ने बिना किसी कैप्शन के साथ शेयर किया है।

Tv actress Sanjeeda Sheikh latest photoshot Bold pictures are going viral on the internet
संजीदा शेख - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा, संजीदा ने इस फोटोशूट का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह स्माइल करती दिख रही हैं। इस वीडियो में संजीदा कैमरे की ओर देखकर अपने बालों को हिला रही हैं और फिर वह कैमरे की ओर देखकर जबरदस्त पोज में बैठ जाती हैं। संजीदा की इस वीडियो पर फैंस फायर और हार्ट का इमोजी शेयर कर रहे हैं। इससे साफ है हर कोई संजीदा की तस्वीरों और वीडियो को पसंद कर रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Tv actress Sanjeeda Sheikh latest photoshot Bold pictures are going viral on the internet
संजीदा शेख, आमिर अली - फोटो : सोशल मीडिया

संजीदा शेख ने एक्टर आमिर अली संग शादी रचाई थी। दोनों ने साल 2012 में सात फेरे लिए थे। हालांकि, अब दोनों अलग हो चुके हैं। कुछ समय पहले ही आमिर अली और संजीदा शेख के तलाक की खबर सामने आई थी। दोनों एक प्यारी से बेटी के माता-पिता भी हैं, जिसका नाम आयरा है।

विज्ञापन
Tv actress Sanjeeda Sheikh latest photoshot Bold pictures are going viral on the internet
संजीदा शेख - फोटो : सोशल मीडिया

संजीदा शेख टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर अभिनेत्री हैं। वह लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और उन्होंने अब तक के करियर में कई हिट सीरियल दिए हैं। संजीदा ‘क्या होगा निम्मो का’, ‘बिदाई’, ‘भाग्य लक्ष्मी’, ‘लव का है इंतजार’ जैसे कई सीरियल का हिस्सा रह चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed