अभिनय की दुनिया के सितारे अपने काम को लेकर तो चर्चा में बने ही रहते हैं लेकिन इनकी निजी जिंदगी भी कम सुर्खियां नहीं बटोरती है। कभी कोई अपनी लव रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहता है तो किसी की शादी खूब लाइमलाइट बटोरती है। वैसे तो कहा जाता है कि शादी जिंदगी में एक बार होती है लेकिन कभी-कभी जीवन में परिस्थितियां ऐसी भी हो जाती हैं कि कुछ लोगों को दो शादियां भी करनी पड़ती हैं। फिलहाल हम आज बात करेंगे ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने एक ही शख्स से दो बार शादी रचाई है।
TV Actress: इन टीवी अभिनेत्रियों ने एक ही पति से रचाई दो बार शादी, जानिए लिस्ट में किस-किस का नाम शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देबिना और गुरमीत चौधरी
टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने और लवली कपल देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने की लव स्टोरी भी किसी फिल्म कहानी से कम नहीं है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि गुरमीत चौधरी और देबिना ने साल 2006 में ही गुपचुप शादी कर ली थी और 2011 में देबिना बनर्जी ने परिवार के सामने गुरमीत से रजिस्टर्ड मैरिज की थी।
प्रिया आहूजा, मालव राजदा
टीवी के लोकप्रिय कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की रिपोर्टर रीटा शर्मा यानी एक्ट्रेस प्रिया आहूजा का नाम भी इसी लिस्ट में शामिल होता है। उन्होंने भी एक ही शख्स से दो-दो बार शादी रचाई है। दरअसल प्रिया आहूजा ने साल 2011 में निर्देशक मालव राजदा से शादी की और फिर शादी के दस साल पूरे होने पर उन्होंने मालव के साथ दोबारा से शादी रचाई है।
कुणाल वर्मा पूजा बनर्जी
पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा भी टीवी के लोकप्रिय कपल्स में से एक हैं। दोनों के एक दूसरे से दो बार शादी करने के पीछे कोरोना वजह रहा। दरअसल साल 2020 में कोविड महामारी के चलते पूजा और कुणाल वर्मा ने पहले रजिस्टर्ड मैरिज की और इसके बाद उन्होंने गोवा में जाकर दोबारा से शादी रचाई।
राजीव सेन, चारू असोपा
टीवी अभिनेत्री चारू असोपा और सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन भी टीवी के सबसे चर्चित कपल में से एक हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने साल 7 जून 2019 में कोर्ट मैरिज की थी और फिर 16 जून को उन्होंने गोवा में बंगाली और राजस्थानी रीति-रिवाज से शादी की। फिलहाल कपल का रिश्ता मौजूदा समय में टूटने की कगार पर है।