टेलीविजन धारावाहिक 'अनुपमा' इन दिनों दर्शकों का पसंदीदा सीरियल बना हुआ है। स्टार प्लस का यह मशहूर शो बीते कई दिनों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस सीरियल की लोकप्रियता इतनी बढ़ चुकी है कि बहुत कम समय में ही इसने टेलीविजन के दूसरे सीरियल को पीछे छोड़ दिया है। सीरियल में नजर आने वाले सभी कालकार भी दर्शकों के बीच काफी ज्यादा मशहूर हो चुके हैं। सभी कलाकार अपनी बेहतरीन अदाकारी के दम पर सभी के दिलों में जगह बना चुके हैं।
टीवी: कोई आर्मी अफसर तो कोई आयुर्वेद में बनाना चाहता था करियर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं अनुपमा के ये किरदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुधांशु पांडे (वनराज)
सीरियल में अनुपमा के पति वनराज का किरदार निभाने वाल सुधांशु पांडे आर्मी स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है। बता दें कि एक्टिंग में आने से पहले वह एक आर्मी अफसर बनना चाहते थे।
मदालसा शर्मा (काव्या)
टीवी धारावाहिक अनुपमा में काव्या नेगेटिव किरदार निभाने वाली मदालसा शर्मा ने अंग्रेजी साहित्य में ग्रेजुएशन किया हुआ है।
आशीष मेहरोत्रा (पारितोष)
शो में पारितोष शाह की भूमिका में नजर आने वाले आशीष मेहरोत्रा ने बीबीए की पढ़ाई बीच में छोड़ दी। इसके बाद उन्होंने कोरियोग्राफी और एक्टिंग में अपनी किस्मत आजमाने का फैसला किया।
निधि शाह (किंजल)
सीरियल में किंजल शाह का किरदार निभाने वाली निधि शाह कॉमर्स में ग्रेजुएट हैं। उन्होंने पोस्ट-ग्रेजुएशन के साथ ही फैशन डिजाइनिंग का कोर्स भी किया हुआ है।