{"_id":"5fb89a1092cbc5686303bede","slug":"tv-release-film-kanchana-beats-ott-release-akshay-kumar-laxmii","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीवी पर रिलीज 'कंचना' ने ओटीटी की 'लक्ष्मी' को धोया, फिर साबित हुआ नकल हमेशा होती है बराबरी कभी नहीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टीवी पर रिलीज 'कंचना' ने ओटीटी की 'लक्ष्मी' को धोया, फिर साबित हुआ नकल हमेशा होती है बराबरी कभी नहीं
देश के दर्शकों ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया है कि ओरिजिनल चीज ओरिजिनल ही होती है और नकल उसकी कभी बराबरी नहीं कर सकती। नकल करने के लिए भी अक्ल की भारी जरूरत पड़ती है। इसका जीता जागता उदाहरण है ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी'। नौ नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया लेकिन यह फिल्म जिस दक्षिण भारतीय फिल्म 'कंचना' का रीमेक है, उसे दर्शकों ने हाथों हाथ लिया और टीवी पर पिछले हफ्ते की टीआरपी में शीर्ष पांच में पहुंचा दिया।
2 of 7
लक्ष्मी
- फोटो : फिल्म
अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी' के रिलीज होने से पहले तक महीनों से हल्ला था। लोगों को लग रहा था कि इस फिल्म के साथ अक्षय शायद कुछ बड़ा करने वाले हैं। ट्रेलर जब रिलीज हुआ तो उसे भी दर्शकों और समीक्षकों की तरफ से काफी सराहना मिली। लेकिन, जिस दिन फिल्म रिलीज हुई उस दिन अक्षय के बारे में न तो समीक्षक कुछ अच्छा लिख पाए और न ही दर्शक कुछ अच्छा कह पाए। क्योंकि, जो ट्रेलर में था, वह फिल्म में कहीं पर भी नहीं दिखा। इसलिए फिल्म 'लक्ष्मी' को अधिकतर दर्शकों ने सिरे से नकार दिया।
3 of 7
कंचना
- फोटो : फिल्म
वहीं, पिछले हफ्ते की टीवी टीआरपी आई तो पता चला कि अक्षय की फिल्म जिस फिल्म 'कंचना' की रीमेक है, उस 'कंचना' फिल्म को दर्शकों ने टीवी पर खूब पसंद किया और इसे हिंदी फिल्मों में टीआरपी के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंचा दिया। भले ही इन दोनों ही फिल्मों का निर्देशन खुद राघव लॉरेंस ने किया है लेकिन दर्शकों ने तो एक बार फिर से इस बात की पुष्टि कर दी है कि ओरिजिनल चीज की नकल करने के लिए भी भारी अक्ल की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
बागी 3
- फोटो : फिल्म
टीआरपी के मामले में अव्वल दर्जा हासिल किया टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 3' ने। अहमद खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म इसी साल पांच मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म में टाइगर के साथ श्रद्धा कपूर, रितेश देशमुख, अंकिता लोखंडे और जयदीप अहलावत जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'बागी 3' के बाद हिंदी फिल्मों में दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा टीआरपी हासिल करने में कामयाब रही कन्नड़ भाषा की हिंदी डब फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 1'। यह फिल्म वर्ष 2018 में रिलीज होकर तहलका मचा चुकी है और दर्शक अब इसके दूसरे चैप्टर का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 7
अंबाला
- फोटो : फिल्म
तीसरा स्थान राघव लॉरेंस की फिल्म 'कंचना' को मिला जिसमें उनके साथ राय लक्ष्मी भी मुख्य भूमिका में हैं। इसी तरह चौथे स्थान पर रही विशाल और हंसिका मोटवानी की एक्शन कॉमेडी फिल्म 'अंबाला'। और पांचवां और अंतिम स्थान सूरिया, विद्युत जामवाल, समांथा अक्कीनेनी और मनोज बाजपेयी जैसे कलाकारों से सजी फिल्म 'अनजान' को मिला। टीआरपी का यह डाटा हिंदी के सभी चैनलों के लिए है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।