फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेनेटरी नैपकिन पर ट्विंकल का सबसे बड़ा चैलेंज, जिसने भी सुना वो रह गया दंग

Wed, 13 Dec 2017 04:05 PM IST
amarujala.com - Presented by :शिप्रा सक्सेना
amarujala.com - Presented by :शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 13 Dec 2017 04:05 PM IST
विज्ञापन
Twinkle Khanna biggest challenge to all politicians on sanitary pads
ट्विंकल खन्ना
बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना हमेशा से ही अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। बीते काफी दिनों से वो सेनेटरी नैपकिन को जीएसटी के कर के दायरे से मुक्त कराने की बात कह रही हैं। लेकिन इस बार उन्होंने एक इवेंट के दौरान सभी राजनेताओं को कुछ ऐसा करने के लिए कह दिया कि वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। 


पढे़ं- शादी के बाद कुछ ऐसे करीब आए विराट-अनुष्का, वायरल हुई फोटो
Twinkle Khanna biggest challenge to all politicians on sanitary pads
Twinkle Khanna
दरअसल, महिलाओं के मासिक धर्म से संबंधित एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें ट्विंकल के अलावा पैडमैन के नाम से मशहूर अरुणाचलम मुरुगनाथम भी मौजूद थे। इस इवेंट का मुख्य उद्देश्य पीरियड्स को लेकर समाज में व्याप्त भ्रांतियों को लेकर खुलकर बात करना था। 

पढे़ं- विराट-अनुष्का ही नहीं, बॉलीवुड की इन शादियों में भी खेला गया HIDE & SEEK
Twinkle Khanna biggest challenge to all politicians on sanitary pads
ट्विंकल खन्ना
ट्विंकल ने इस मुद्दे पर सभी पुरुष राजनेताओं को एक दिन के लिए इसका इस्तेमाल करने की चुनौती दीं। उन्होंने कहा कि अगर सभी राजनेता सेनेटरी नैपकिन का इत्तेमाल एक दिन के लिए कर लेंगे तो ये सभी जगह आसानी से मिलने लगेगा। 

पढे़ं- ऐश्वर्या और अभिषेक के फैंस के लिए खुशखबरी... साथ आ रहे हैं 9वीं बार
विज्ञापन
विज्ञापन
Twinkle Khanna biggest challenge to all politicians on sanitary pads
Arunachalam Muruganantham
आपको बता दें कि मुरुगनाथम ने एक मशीन बनाई है जिसकी मदद से कम कीमत पर पैड बनाना संभव है। इसके लिए उन्हें पद्म पुरुस्कार से भी सम्मानित किया गया। यहां तक की ट्विंकल ने अपनी किताब 'द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद' में अरुणाचलम मुरुगनाथम का भी जिक्र किया है। इसी पर आधारित अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' अगले साल 26 जनवरी 2018 को रिलीज होगी। 

पढे़ं- Bigg Boss 11: गौरी की 'सौतन' बनते-बनते हितेन की दुश्मन बनी अर्शी, लिया ऐसा बदला याद रखेंगे
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed