{"_id":"5d4fe24c8ebc3e6d0179db04","slug":"twinkle-khanna-revealed-a-number-of-people-dissuade-me-from-making-a-movie-about-pads-sanitary-pads","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पैडमैन को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर ट्विंकल ने किया बड़ा खुलासा, सैनेटरी पैड्स से जुड़ी वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पैडमैन को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर ट्विंकल ने किया बड़ा खुलासा, सैनेटरी पैड्स से जुड़ी वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 11 Aug 2019 04:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
twinkle khanna
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
66वें राष्ट्रीय पुरस्कार में इस बार कई फिल्मों का बोलबाला रहा है। आयुष्मान खुराना की फिल्म अंधाधुन को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला तो वहीं अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन ने सर्वश्रेष्ठ सामजिक फिल्म का खिताब हासिल किया। फिल्म पैडमैन की निर्माता अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना थीं। अब ट्विंकल खन्ना ने फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर बड़ा खुलासा किया है।
ट्विंकल खन्ना ने इंस्टाग्राम पैडमैन की लिखी हुई एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने फिल्म को लेकर लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि, ये सफर करीब पांच साल पहले पीरियड्स पर लिखे एक कॉलम से शुरू हुआ था, इसके बाद मैंने अपनी दूसरी किताब में अरुणाचलम मुरुगनाथम के बारे में लिखा और फिर पैडमैन।'
ट्विंकल खन्ना ने अपनी पोस्ट में खुलासा करते हुए बताया कि, 'शुरुआत में बहुत लोगों ने मुझे सैनेटरी पैड्स पर फिल्म बनाने से मना किया था।' इसके अलावा ट्विंकल खन्ना ने अपनी पोस्ट में और भी कई बातें कीं। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' पिछले साल 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
फिल्म 'पैडमैन' का लागत बजट कुल 20 करोड़ रुपए था, लेकिन इस फिल्म ने सिनेमाघरों में करीब 120 करोड़ रुपए की कमाई की थी। पैडमैन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। आपको बता दें कि 'पैडमैन' के निर्देशक आर बाल्की और प्रोड्यूसर ट्विंकल खन्ना ने इस फिल्म के द्वारा समाज में महिलाओं के पीरियड्स को लेकर अलग मानसिकता रखने वाले लोगों के बारे में बताया है। साथ ही महिलाओं को होने वाली परेशानी को भी दिखाया है। यह फिल्म पिछले साल की अक्षय कुमार की बेहतरीन फिल्मों में से एक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।