{"_id":"5d4ecb6d8ebc3e6d17670570","slug":"deepika-padukone-to-priyanka-chopra-these-10-celebs-are-most-fake-followers-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका-प्रियंका समेत इन अभिनेत्रियों के इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स फर्जी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपिका-प्रियंका समेत इन अभिनेत्रियों के इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स फर्जी
Sun, 11 Aug 2019 03:49 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 11 Aug 2019 03:49 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड सितारे फिल्मों के अलावा अपनी सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। इन सितारों के फैंस सोशल मीडिया पर इनकी पोस्ट और तस्वीरों को बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं बहुत बार ऐसी खबरें भी आती हैं कि ये फिल्मी सितारे अपनी एक पोस्ट शेयर करने के लिए अच्छी खासी फीस भी लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स का तमगा पहनने वाले इन सितारों को कई फर्जी फॉलोअर्स भी हैं ?
Priyanka and Deepika
- फोटो : file photo
जी हां, दरअसल इंस्टीट्यूट ऑफ म्यूजिक परफॉर्मेंस (ICMP) ने हाल ही में एक रिसर्च की। अपनी रिसर्च में संस्थान ने पाया कि दुनियाभर की 10 बड़ी हस्तियों के कई सोशल मीडिया अकाउंट पर लाखों फॉलोअर्स फर्जी हैं। ICMP की इस 10 हस्तियों की लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेत्रियों का नाम भी शामिल है।
दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : dailytimes
ICMP की इस लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण,प्रियंका चोपड़ा, किम कार्दशियन, कैटी पेरी, एरियाना ग्रांडे और माइली साइरस जैसी कई बड़े नाम शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक इस समय दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम पर करीब 37.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं, इनमें से दीपिका को फॉलो करने वाले 48 प्रतिशत फॉलोअर्स फर्जी हैं। इस लिस्ट में दीपिका का नाम छठे नंबर पर है।
पढ़ें: धारा 370 हटने से पहले 8 बॉलीवुड फिल्में बैन कर चुका पाकिस्तान, कभी पीरियड्स तो कभी बोल्ड सीन बना वजह
पढ़ें: धारा 370 हटने से पहले 8 बॉलीवुड फिल्में बैन कर चुका पाकिस्तान, कभी पीरियड्स तो कभी बोल्ड सीन बना वजह
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra
- फोटो : social media
वहीं बात करें प्रियंका चोपड़ा की तो ICMP की इस लिस्ट में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा दसवें नंबर पर है। उनके इंस्टाग्राम पर करीब 43.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसमें से प्रियंका को फॉलो करने वाले करीब 46 प्रतिशत सोशल मीडिया यूजर्स फर्जी हैं। अन्य सितारों की बात करें तो इस लिस्ट में पहले नंबर अमेरिकन कॉमेडियन एलेन डिजेनरेस का नाम है। सोशल मीडिया पर उन्हें फॉलो करने वाले करीब 58 प्रतिशत यूजर्स फर्जी हैं।
पढ़ें: 71 साल पुराने आरके स्टूडियो पर बुलडोजर चलते ही कई फिल्मी सितारों का छलका दर्द, किए ये ट्वीट
पढ़ें: 71 साल पुराने आरके स्टूडियो पर बुलडोजर चलते ही कई फिल्मी सितारों का छलका दर्द, किए ये ट्वीट
विज्ञापन
katy perry
- फोटो : file photo
वहीं कर्टनी कार्दशियन के 49 %, किम कार्दशियन और ख्लोए कार्दशियन के 44 % फेसबुक पर फर्जी फॉलोअर्स हैं। वहीं मशहूर अमेरिकन सिंगर कैटी पेरी के इंस्टाग्राम पर करीब 83.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं जिसमें से 53 % फॉलोअर्स फर्जी हैं। इस लिस्ट में एरियाना ग्रांडे और माइली साइरस का नाम भी शामिल है।