ये तरीके अपनाकर कोरोना से बच निकलीं मशहूर लेखिका, ट्विंकल खन्ना शेयर कर बोलीं- 'मदद मिलेगी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेके रोलिंग ने लिखा- 'कृपया कर यह वीडियो देखिए जिसमें क्वींस हॉस्पिटल के डॉक्टर ने बताया कि कैसे सांस से संबंधी लक्षणों को ठीक किया जा सकता है। बीते दो हफ्ते से मुझमें कोविड-19 जैसे लक्षण दिखाई दे रहे थे और मैं अपने डॉक्टर पति की सलाह पर चली। मैं पूरी तरह से ठीक हो गई हूं। इस तरीके ने मेरी काफी मदद की।'
रोलिंग की पोस्ट को शेयर करते हुए ट्विंकल खन्ना ने कैप्शन में लिखा कि 'यह आपकी मदद कर सकता है और यह कोई नुकसान नहीं करता। मैंने अपने बायो में इसका लिंक शेयर किया है। देख सकते हैं।'
A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna) on
54 साल की जेके रोलिंग की बात करें तो उन्होंने हैरी पॉटर सीरीज की किताबें लिखी हैं। अपनी किताबों से वो पूरी दुनिया में मशहूर हैं। उनकी लिखी किताबों पर ही 'हैरी पॉटर' फिल्म का निर्माण हुआ है। बता दें कि रोलिंग ने डॉ नील मुर्रे से शादी की है जो एक स्कॉटिश डॉक्टर हैं।
ट्विंकल खन्ना ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट कर बताया कि उनके पैर की हड्डी टूट गई है। वीडियो में ट्विंकल के साथ अक्षय कुमार भी नजर आए थे। अक्षय कार चलाकर ट्विंकल को अस्पताल ले जा रहे थे। वीडियो में ट्विंकल बताती हैं कि सुबह के करीब साढ़े 10 बज रहे हैं और मुंबई की सड़कें खाली हैं। उनके पैर में फ्रैक्चर आ गया है जिसकी वजह से वो अस्पताल जा रही हैं।
शजा के बाद फिल्म निर्माता करीम मोरानी की बड़ी बेटी जोया भी निकलीं कोरोना पॉजिटिव