फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्कूल में ब्वॉयफ्रेंड के साथ बंद हो गई थीं ट्विंकल खन्ना, खिड़की से कूदकर निकलना पड़ा था बाहर

Mon, 15 Feb 2021 08:31 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 15 Feb 2021 08:31 PM IST
विज्ञापन
Twinkle Khanna Shares When She Was Locked Inside The School With Her Boyfriend
ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम

एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना भले ही फिल्मों की दुनिया से दूर हों लेकिन वो अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी वो अपने अलग लुक से चर्चा में रहती हैं, तो कभी किसी पोस्ट के कारण खबरों में आ जाती हैं। ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इतना ही नहीं कई बार वो अपने पोस्ट के जरिए अपनी जिंदगी से जुड़े कई किस्से भी लोगों के साथ शेयर करती हैं। ट्विंकल खन्ना 'ट्वीक इंडिया' नाम की एक वेबसाइट चलाती हैं और उसके एक आर्टिकल के जरिए एक्ट्रेस ने अपनी लाइफ से जुड़ा एक मजेदार किस्सा लोगों को बताया है। ये उन दिनों की बात है, जब ट्विंकल अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ स्कूल में लॉक हो गई थी।

Twinkle Khanna Shares When She Was Locked Inside The School With Her Boyfriend
ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम

वेबसाइट में लिखे गए आर्टिकल में एक्ट्रेस लिखती हैं, 'वो बेंच पर मेरे बगल में झुककर बैठा हुआ था, जबकि मेरे पैर स्कफ्ड मैरी जेन्स जूतों में बेचैनी से हिल रहे थे। वो अच्छा था, सुंदर था। उसका चेहरा काफी अच्छे से बनाया गया था, जैसे इस सांचे में ढालने से पहले किसी फरिश्ते ने उसे बनाया हो।' ट्विंकल आगे लिखती हैं, ' हम शाम तक वहीं बैठे रहे अकेले। कमरे में चॉक और उसके च्विंगम की महक आ रही थी। मैंने आखिरकार उससे पूछा क्या टाइम हुआ है? मैं डिनर मिस नहीं करना चाहती। उसने मुझसे पलटकर कहा, मैं भी नहीं, हमारे यहां डिनर में आज पिंक कस्टर्ड बना है।'

Twinkle Khanna Shares When She Was Locked Inside The School With Her Boyfriend
twinkle khanna

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'मुझे शायद उससे और सवाल करने चाहिए थे लेकिन मैंने नहीं किए। थोड़ी देर बात हम स्कूल के मुख्य दरवाजे की ओर भागे। लेकिन तब तक बिल्डिंग बंद हो चुकी थी। उसने बिल्डिंग से छलांग लगा दी। मैंने उससे कहा कि मैं यहां से नहीं कूद सकती। उसने कहा, इतना कठिन भी नहीं है, तुम कूदो मैं तुम्हें पकड़ लूंगा। इसके बाद हम दोनों खिड़की से कूदकर स्कूल से बाहर निकले।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Twinkle Khanna Shares When She Was Locked Inside The School With Her Boyfriend
ट्विंकल खन्ना और बेटी नितारा - फोटो : इंस्टाग्राम

कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस ने बेटी नितारा के साथ एक फोटो शेयर की थी, जिसमें दोनों लोग किताब पढ़ती हुई नजर आ रही थी। इस फोटो को शेयर करते हुए ट्विंकल खन्ना ने लिखा था, 'मेरे पास 25 पेज रोज पढ़ने का कोटा है और इस लिए मैं ये रोज करती हूं, लेकिन नितारा पूछ रही हैं कि मम्मी तुमको ये कोटा रोज देता कौन है। वहीं आपको ये काम करने के लिए खुद सुनिश्चित करना होगा, जैसे आप सुबह अपने दांतो को ब्रश करते हैं। कभी कभी मैं 25 पेज नहीं पढ़ पाती हूं, कभी केवल 5 पेज ही रह जाते हैं लेकिन ये रोज पढ़ना जरूरी है।'

विज्ञापन
Twinkle Khanna Shares When She Was Locked Inside The School With Her Boyfriend
फिल्म बरसात का दृश्य - फोटो : Twitter

बता दें कि एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने साल 1995 में आई फिल्म 'बरसात' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ लीड रोल में एक्टर बॉबी देओल थे। इसके बाद एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने फिल्मों की दुनिया से दूरी बना ली और कॉलम लिखना शुरू कर दिया। ट्विंकल अब तक कई किताबें लिख चुकी हैं, जिसमें से उनकी किताब ‘मिसेज फनीबोन्स’ और ‘द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद’ सबसे ज्यादा बिकने वाली किताबों की लिस्ट में शामिल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed