फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने नहीं की सीबीआई जांच की मांग, ट्विटर अकाउंट को भी बताया फेक

Sun, 05 Jul 2020 04:03 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 05 Jul 2020 04:03 AM IST
विज्ञापन
Twitter Account of Sushant Singh Rajput Father KK Singh is Fake Says Family Source
सुशांत सिंह राजपूत पिता के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को अभी कुछ ही दिन बीते हैं। सुशांत के निधन के बाद से ही उनके फैंस लगातार सुशांत के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। पुलिस इस मामले की जांच में भी जुटी हुई है। हाल ही में सुशांत के पिता के नाम का एक ट्विटर अकाउंट सामने आया जिसके जरिए उन्होंने अपने बेटे के लिए इंसाफ की मांग की। हालांकि ये अकाउंट शक के घेरे में था। अब सुशांत के परिवार ने इस मामले में चुप्पी तोड़ी है।

Twitter Account of Sushant Singh Rajput Father KK Singh is Fake Says Family Source
केके सिंह - फोटो : Social Media

मामले को लेकर सुशांत के परिवार से जुड़े एक करीबी सूत्र ने पीटीआई से बात की। उन्होंने इस मामले को पूरी तरह से झूठा बताते हुए कहा है कि सुशांत के पिता का कोई सोशल मीडिया अकाउंट ही नहीं है। दरअसल बीते कुछ दिन से केके सिंह नाम के ट्विटर अकाउंट के कुछ ट्वीट्स वायरल हो रहे थे। जिस पर अब सुशांत के परिवार से प्रतिक्रिया सामने आई है।

Twitter Account of Sushant Singh Rajput Father KK Singh is Fake Says Family Source
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : ट्विटर

पीटीआई से बात करते हुए सुशांत के करीबी सूत्र ने इस तरह के किसी भी अकाउंट (ट्विटर) की बात से इनकार किया है और इसके पीछे सक्रिय लोगों से आग्रह किया है कि लोगों में इस तरह का भ्रम ना फैलाएं। साथ उन्होंने ये भी बताया है कि सुशांत के परिवार की तरफ से 27 तारीख को आखिरी बयान जारी किया गया था। जिसमें उन्होंने सिनेमा, खेल और विज्ञान के क्षेत्र में उभरती प्रतिभाओं की मदद करने की बात कही गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Twitter Account of Sushant Singh Rajput Father KK Singh is Fake Says Family Source
सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सुशांत के पिता का नाम केके सिंह है। इस नाम के अकाउंट से लगातार ट्वीट सामने आ रहे थे जिनमें सुशांत के लिए सीबीआई जांच की मांग की गई थी। इस अकाउंट से एक ट्वीट जो सबसे ज्यादा वायरल हुआ उसमें लिखा गया, 'मेरा बेटा सुशांत सिंह राजपूत बहुत बहादुर था। मुझे मालूम है वो कभी आत्महत्या नहीं कर सकता। उसकी हत्या करके आत्महत्या साबित करने की कोशिश की जा रही है। मैं निवेदन करता हूं कि पूरे मामले की CBI जांच होनी चाहिए।' इसके अलावा अन्य ट्वीट्स में बॉलीवुड के कुछ लोगों को भी आड़े हाथों लिया गया है।

विज्ञापन
Twitter Account of Sushant Singh Rajput Father KK Singh is Fake Says Family Source
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

गौरतलब है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि उनके कमरे से मिली फाइल और दवाइयों से पता लगा कि वो डिप्रेशन से गुजर रहे थे। और इसे ही अब तक ये कदम उठाने के पीछे की वजह माना जा रहा है। हालांकि अभी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पढ़ें: केआरके को हंसल मेहता ने दी पंगा न लेने की चेतावनी, मनोज बाजपेयी बोले- अब जंग शुरू होगी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed