सब्सक्राइब करें

स्वरा भास्कर पर आपत्तिजनक ट्वीट कर बुरे फंसे फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री, ट्वीटर ने दी कड़ी सजा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 11 Sep 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
twitter ban vivek agnihotri account after swara bhaskar complaint
vivek agnihotri and swara bhaskar

फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया है। मामला हमेशा विवादों में रहने वाली स्वरा भास्कर से जुड़ा है। दरअसल स्वरा ने नन रेप केस मामले में केरल के विधायक पीसी जॉर्ज के बयान की निंदा की थी। स्वरा ने ट्वीट करते हुए लिखा था- 'बेहद शर्मनाक एवं घृणित। भारत में राजनीतिक धारा और धार्मिक विभाजन में मौजूद घोटाला। एकदम बकवास।'




 

twitter ban vivek agnihotri account after swara bhaskar complaint
vivek agnihotri and swara bhaskar
स्वरा के इस ट्वीट पर विवेक अग्निहोत्री ने कटाक्ष करते हुए लिखा, ''#मी टू की तरह यौन शोषण और यौन उत्पीड़न के खिलाफ अभियान, ''तख्ती कहां हैं #मीटूप्रॉस्टिट्यूटनन। विवेक के इस ट्वीट के बाद दोनों में जमकर बहस हुई इसके बाद स्वरा ने ट्विटर से इसकी शिकायत की बाद में विवेक को अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ा।

 
twitter ban vivek agnihotri account after swara bhaskar complaint
swara bhaskar
स्वरा की शिकायत पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर ने कहा, 'हमने उस अकाउंट का आकलन किया जिसकी आपने शिकायत की थी। हमने उसे ट्विटर नियमों के खिलाफ पाया और उसे ब्लॉक कर दिया है।' बता दें इससे पहले रवीना टंडन ने भी पी सी जॉर्ज के बयान पर आपत्ति जताते हुए उनपर केस दर्ज करने की मांग की थी। 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
twitter ban vivek agnihotri account after swara bhaskar complaint
बिशप फ्रैंको मुलक्कल
बता दें जालंधर के बिशप फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाने वाली नन को लेकर केरल के निर्दलीय विधायक पीसी जॉर्ज ने कहा था 'इसमें किसी को कोई शक नहीं कि नन वेश्या है। 12 बार उसने मजे लिए और 13वीं बार यह बलात्कार हो गया? जब उससे पहली बार रेप हुआ तो उसने पहली बार ही शिकायत क्यों नहीं की?'

 
विज्ञापन
twitter ban vivek agnihotri account after swara bhaskar complaint
बिशप फ्रैंको मुलक्कल
दरअसल, एक नन ने जून में आरोप लगाया था कि मुलाक्कल ने एक कॉन्वेंट में साल 2014 से 2016 के बीच उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद से विभिन्न कैथोलिक सुधार संगठनों के सदस्यों ने सड़कों पर उतरकर एक रोमन कैथोलिक चर्च के बिशप के खिलाफ पुलिस की ओर से जांच में ढिलाई बरते जाने के खिलाफ प्रदर्शन किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed