{"_id":"603a8c731836d4100a473993","slug":"twitter-user-asks-when-nick-jonas-divorced-jameela-jamil-priyanka-chopra-wins-over-her-response","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'क्या निक से तलाक हो गया?', ब्रिटिश अभिनेत्री जमीला जमील को प्रियंका चोपड़ा समझ यूजर ने पूछा ये सवाल, मिला मजेदार जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'क्या निक से तलाक हो गया?', ब्रिटिश अभिनेत्री जमीला जमील को प्रियंका चोपड़ा समझ यूजर ने पूछा ये सवाल, मिला मजेदार जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा-जमीला जमील
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड प्रियंका चोपड़ा अपनी 'हमशक्ल' जमीला जमील की हालिया ट्वीट को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाई। दरअसल, एक व्यक्ति जमीला जमील को प्रियंका चोपड़ा समझ बैठा, जिसके बाद जमीला ने प्रतिक्रिया दी है। जमीला की इस प्रतिक्रिया देखकर प्रियंका चोपड़ा अपनी हंसी नहीं रोक पाई है। एक फैन ने जमीला से पूछा था, 'तो क्या निक जोनास और जमीला जमील का तलाक हो गया है?' इसपर जमीला ने लिखा, 'एक भारतीय महिला प्रियंका चोपड़ा जो मेरी तरह बिल्कुल भी नहीं दिखती, मुझे लगता है कि वह दोनों साथ है और बहुत अच्छे हैं'।
Trending Videos
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसपर प्रियंका चोपड़ा हंसने लगी। दोनों के प्रशंसक भी हैरत में पड़ गए कि कैसे कोई दोनों के बीच कंफ्यूज हो सकता है। एक इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने बताया था कि एक बार लॉस एंजिल्स एयरपोर्ट पर हॉलिवुड मीडिया ने उन्हें प्रियंका चोपड़ा समझ लिया था।
मालूम हो कि प्रियंका इन दिनों लंदन में है। जहां वह फिल्म 'सीताडेल' की शूटिंग कर रही है। इस फिल्म का निर्देशन रुसो ब्रदर्स कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग पूरी की है। इसके अलावा वह मैट्रिक्स 3 में भी नजर आएंगी है। प्रियंका चोपड़ा की हाल ही में फिल्म 'द वाइट टाइगर' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।
4 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : instagram
इसके अलावा उनकी हाल ही में किताब 'अनफिनिश्ड' भी पब्लिश हुई है। वहीं, जमीला जमील फिल्म 'मैरी मी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ जेनिफर लोपेज, ओवेन विल्सन, सारा सिल्वरमैन, जॉन ब्रैडली, मिशेल बटेउ, क्लो कोलमैन और मलूमा की महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस
- फोटो : instagram
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा विदेशी सिनेमा में भी अपने हुनर का परचम लहरा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर और अभिनेता निक जोनस से शादी की है। निक और प्रियंका ने साल 2018 में हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।