{"_id":"603a7cbbe464c0118d4a0169","slug":"rajinikanth-works-as-bus-conductor-became-a-superstar-with-the-help-of-this-friend","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंडक्टर की नौकरी कर गुजारा करते थे रजनीकांत, इस दोस्त की मदद से बने सुपरस्टार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कंडक्टर की नौकरी कर गुजारा करते थे रजनीकांत, इस दोस्त की मदद से बने सुपरस्टार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sat, 27 Feb 2021 10:39 PM IST
साउथ फिल्म इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक अपनी शानदार और दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाले एक्टर रजनीकांत का जन्म एक मराठी परिवार में 12 दिसंबर 1950 को हुआ था। उनका असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है। उन्होंने अपने करियर के शुरुआत में काफी ज्यादा परेशानियों का सामना किया। आज रजनीकांत के जन्मदिन के मौके पर हम आपको इस सुपरस्टार की लाइफ के चुनिंदा किस्से शेयर कर रहे हैं। रजनीकांत ने जिस परिवार में जन्म लिया था उसकी फाइनेंशियल कंडीशन काफी कमजोर थी। पैसों की जरूरत ने रजनीकांत को कुली बना दिया। कई दिनों तक उन्होंने कुली का काम किया और पैसे कमाए।
Trending Videos
2 of 5
रजनीकांत
इसके बाद उन्होंने कंडेक्टर की नौकरी भी की। लेकिन इसी दौरान रजनीकांत के दोस्त ने उनके अंदर छिपे कलाकार को पहचान लिया। रजनीकांत के दोस्त ने उनका 1974 में मद्रास फिल्म इंस्टीट्यूट में दाखिला करवाने में काफी मदद की। दाखिला हो जाने के बाद रजनीकांत ने तमिल बोलना सीखा। लेकिन उन्हें फिल्म में आने के लिए अपना नाम बदलने की जरूरत पड़ी। इस दौरानन उन्होंने अपना नाम रजनीकांत रख लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
रजनीकांत
साल 1975 में रजनीकांत की पहली तमिल फिल्म 'अपूर्वा रांगगल' आई। उसमें रजनीकांत को सपोर्टिंग रोल मिला। उनके इस किरदार को काफी सराहा गया। इसके बाद उन्हें कन्नड़ मूवीज में भी काम किया। फिर क्या था उन्हें एक के बाद एक ऑफर्स मिलने शुरू हो गए। उन्होंने बॉलीवुड में भी खूब नाम कमाया।
4 of 5
रजनीकांत
रजनीकांत ने 'दोस्ती दुश्मनी', 'बुलंदी', 'गिरफ्तार', 'इंसानियत के देवता', 'फूल बने अंगारे', 'इंसाफ कौन करेगा', 'खून का कर्ज', 'चालबाज', 'हम', '2.0' जैसी सुपरहिट मूवीज कीं। रजनीकांत को सिनेमा में उनके योगदान के लिए साल 2000 में पद्मभूषण और 2016 में पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
5 of 5
रजनीकांत
रजनीकांत साउथ के ही नहीं, भारतीय सिनेमा के भी सुपरस्टार हैं। इतना ही नहीं रजनीकांत एशिया के सबसे ज्यादा पैसा लेने वाले एक्टर्स में तीसरे स्थान पर हैं। रजनीकांत भारत के सबसे मंहगे एक्टर हैं। खबरों के मुताबिक, रजनीकांत ने फिल्म 'कबाली' के लिए 40 से 60 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 2.0 के लिए भी रजनीकांत ने करीब 80 करोड़ फीस ली थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।