{"_id":"603a6f4668941c26ef0ad3e7","slug":"akshay-kumar-and-7-other-lands-in-a-legal-trouble-for-calling-the-lawyers-shameless-in-his-film-rustom","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय कुमार समेत सात लोगों के खिलाफ जारी हुआ नोटिस, पांच साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'रुस्तम' से जुड़ा है मामला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय कुमार समेत सात लोगों के खिलाफ जारी हुआ नोटिस, पांच साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'रुस्तम' से जुड़ा है मामला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sat, 27 Feb 2021 09:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
'रुस्तम'
- फोटो : फिल्म पोस्टर
Link Copied
5 साल बाद पहले रिलीज हुई अक्षय कुमार की 'रुस्तम' के चलते अभिनेता समेत फिल्म से जुड़े 6 सदस्य और एक सिनेमा हॉल के मालिक कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। दरअसल, मध्य प्रदेश के कटनी की कोर्ट ने एक नोटिस जारी किया है और उनसे 10 मार्च को उपस्थित होने के लिए कहा है। यह नोटिस फिल्म 'रुस्तम' के एक सीन के लिए जारी किया गया है जो कि 2016 में रिलीज हुई थी। सीन में अक्षय कुमार एक वकील को बेशर्म कहते नजर आते हैं। अब कटनी के वकील मनोज गुप्ता ने इस मामले में केस दायर किया है और कटनी कोर्ट के जज सुशील कुमार ने अक्षय कुमार के अलावा ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के अध्यक्ष सुभाष चंद्रा, फिल्म निर्देशक टीनू सुरेश देसाई और फिल्म कलाकार आनंद देसाई के खिलाफ याचिका दायर की है।
Trending Videos
2 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2016 में अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'रुस्तम' के एक सीन में संवाद के दौरान वकील को 'बेशर्म' कहने के कारण फरियादी मनोज गुप्ता ने कटनी की अदालत में याचिका दायर की है। बताया जा रहा है कि फरियादी खुद पेशे से वकील हैं। उन्होंने इस फिल्म को अपने साथी अंशु मिश्रा के देखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने याचिका में जिक्र करते हुए कहा है कि, फिल्म के एक सीन में फिल्म का मुख्य पात्र (अक्षय कुमार) दूसरे कलाकार (अनंग देवाई) से अदालत की कार्यवाही के दौरान जिरह करते हुए वकील के लिए "बेशर्म" जैसे शब्द का प्रयोग कर रहा है जो कि सरासर गलत है। साथ ही यह शब्द किसी भी व्यक्ति की विधिक कार्य प्रणाली को चुनौती देने वाला और उसकी पेशेवर जीवन को ठेंस पहुंचाने वाला है।
4 of 5
akshay kumar
- फोटो : social media
इस मामले में संज्ञान लेते हुए कटनी कोर्ट ने फिल्म के हीरो अक्षय कुमार, जी एंटरटेनमेंट के सुभाष चंद्रा, डायरेक्टर टीनू सुरेश देसाई, लेखक विपुल के रावल, फिल्म कलाकार अनंग देसाई, सिटी प्राइड सिनेमा हॉल, सिटी मॉल कटनी के मालिक सुरेश गुप्ता समेत अन्य लोगों को 10 मार्च को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
5 of 5
अक्षय कुमार-इलियाना डिक्रूज,
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट के अनुसार यह याचिका वकील ने सेक्शन 500, 501 और 502 के अंतर्गत दायर की है और आरोप लगाया है कि फिल्म रुस्तम के सीन में क्रॉस एग्जामिनेशन के दौरान 'बेशर्म' शब्द का उपयोग किया गया है। फिल्म रुस्तम में अक्षय कुमार के अलावा इलियाना डिक्रूज, अर्जन बाजवा और ईशा गुप्ता की अहम भूमिका थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने एक नेवी के अफसर की भूमिका निभाई हैं जिनकी पत्नी एक बिजनेस मैन के प्यार में पड़ जाती है। अब जज ने नोटिस जारी कर सभी से 10 मार्च को कोर्ट में उपस्थित रहने के लिए कहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।