{"_id":"603a66584ba29279be45b9f8","slug":"neena-gupta-remembers-the-time-when-she-followed-her-daughter-masaba-gupta-to-goa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब बेटी मसाबा का पीछा करते हुए पति के साथ गोवा पहुंच गईं थीं नीना गुप्ता, बताया ये दिलचस्प किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब बेटी मसाबा का पीछा करते हुए पति के साथ गोवा पहुंच गईं थीं नीना गुप्ता, बताया ये दिलचस्प किस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sat, 27 Feb 2021 09:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नीना गुप्ता, मसाबा गुप्ता
- फोटो : Instagram
Link Copied
नीना गुप्ता बॉलीवुड की प्रतिभावान अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपने वर्सटाइल अभिनय से दर्शको का दिल जीता है। नीना जितनी बेहतरीन अदाकारा हैं उतनी ही अच्छी मां भी हैं। कई मौकों पर नीना को अपनी बेटी मसाबा के लिए प्यार-दुलार जताते भी देखा गया है। हाल ही में मसाबा को लेकर नीना ने एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है।
नीना गुप्ता ने बताया कि, 'जब मसाबा पहली बार गोवा जाना चाहती थी तो मैं इस बात के लिए तैयार नहीं हुई। मेरे पति ने मुझे समझाया और कहा कि मुझे नीना को उसके दोस्तों के साथ गोवा भेज देना चाहिए। हालांकि मेरी ये भी शर्त थी कि मैं और मेरे पति भी उसी वक्त गोवा जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
मसाबा गुप्ता, नीना गुप्ता
- फोटो : Instagram
नीना ने कहा कि, 'मसाबा उत्तरी गोवा में थी जबकि मैं अपने पति के साथ दक्षिण गोवा में ठहरी हुई थी। हमारे ट्रिप को दो दिन ही हुए थे कि मुझे मसाबा की कॉल आ गई थी। उसने बताया था कि वो बीमार पड़ गई है और घर आना चाहती है'। ये बात याद करके नीना गुप्ता के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है कि वो अपनी बेटी के लिए कितना ज्यादा प्रोटेक्टिव महसूस करती हैं।
4 of 5
मसाबा गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि नीना ने 54 साल की उम्र में साल 2008 में विवेक मेहरा से शादी की थी। हालांकि नीना ने लंबे समय तक वेस्टइंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड को डेट किया था। मसाबा नीना और विवियन रिचर्ड्स की बेटी हैं। मसाबा एक मशहूर फैशन डिजाइनर हैं। उन्हें मशहूर फैशन हाउस ऑफ मसाबा के मालिक के रूप में जाना जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
नीना गुप्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ समय पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मसाबा ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। मसाबा मसाबा नाम की इस सीरीज में उनकी मां नीना गुप्ता भी नजर आईं थीं। बात करें नीना गुप्ता की तो वो बहुत जल्द फिल्म सरदार का ग्रैंडसन में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।