फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uday Chopra: क्यों मची है इन दिनों उदय की ‘मोहब्बतें’ की ‘धूम’, आओ इसका पता लगाएं...!

Sat, 06 Jan 2024 10:04 AM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Sat, 06 Jan 2024 10:04 AM IST
विज्ञापन
Uday Chopra Mohabbatein Dhoom Neal n Nikki star active in america know affairs Tanishaa Mukerji Nargis Fakhri
उदय चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी सिनेमा के ‘लापता’ अभिनेता उदय चोपड़ा फिर से सुर्खियों में हैं। तनिषा मुखर्जी भी उनके बहाने सुर्खियों में आ चुकी हैं। उधर, उनकी एक्स गर्लफ्रेंड नर्गिस फाखरी भी गिली गिली गप्पा करने में मशगूल हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं। लेकिन, किसी को नहीं पता कि हिंदी सिनेमा के नामचीन निर्माता और निर्देशक यश चोपड़ा के छोटे बेटे और आदित्य चोपड़ा के भाई उदय चोपड़ा इन दिनों कर क्या रहे हैं..? आइए इसका पता लगाने की कोशिश करते हैं।

Uday Chopra Mohabbatein Dhoom Neal n Nikki star active in america know affairs Tanishaa Mukerji Nargis Fakhri
मोहब्बतें-धूम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता उदय चोपड़ा को बड़े परदे पर पहली बार 24 साल पहले आई फिल्म ‘मोहब्बतें’ में देखा गया। फिल्म में अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन जैसे बड़े सितारे भी शामिल थे। उनके अलावा इसी फिल्म से जिमी शेरगिल, जुगल हंसराज, शमिता शेट्टी ने भी अपने फिल्मी सफर का शुभारंभ किया। इसके बाद उदय ‘मुझसे दोस्ती करोगी’, ‘मेरे यार की शादी है’ और ‘धूम’ फ्रेंचाइज में नजर आए। उदय चोपड़ा ने ज्यादातर फिल्में अपने होम प्रोडक्शन यशराज फिल्म्स की ही की हैं।
Video Cam Scam: पुलिस अफसर को अश्लील वीडियो से पत्नी बचाएगी?, ‘सेक्सटॉर्शन’ की कहानी, रजनीश अमृता की जुबानी

Uday Chopra Mohabbatein Dhoom Neal n Nikki star active in america know affairs Tanishaa Mukerji Nargis Fakhri
तनिषा मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लेकिन, उदय चोपड़ा की अपनी फिल्मों के लिए कम और अपने रिश्तों व आदतों के लिए ही चर्चा ज्यादा होती रही। एक रईस खानदान के वारिस वाले सारे काम उदय के नाम हुए। अभिनेत्री तनिषा मुखर्जी के साथ उनका बहुत करीबी रिश्ता 2005 में रिलीज फिल्म ‘नील एन निकी’ की शूटिंग के दौरान बना। फिल्म को हिट कराने के लिए दोनों ने लिप टू लिप किसिंग सीन भी किए लेकिन न लोगों को दोनों की जोड़ी में कोई दिलचस्पी दिखी और न ही इस फिल्म में। फिल्म नहीं चली तो फिर तनिषा मुखर्जी अपने रास्ते और उदय चोपड़ा अपने दफ्तर।
Box Office Collection Report: डंकी-सलार की कमाई में आई गिरावट, एनिमल की रफ्तार भी लगातार हो रही धीमी

विज्ञापन
विज्ञापन
Uday Chopra Mohabbatein Dhoom Neal n Nikki star active in america know affairs Tanishaa Mukerji Nargis Fakhri
नर्गिस फाखरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

उदय चोपड़ा की जिंदगी में इसके बाद धूम मचाने आईं ‘रॉकस्टार’ गर्ल नर्गिस फाखरी। मामला कितना संगीन रहा होगा, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कभी दोनों ने इस बारे में खुलकर कुछ नहीं कहा। लेकिन जब मामला अटकता दिखा और नरगिस की दाल तमाम सीटियां आने के बाद भी नहीं गली तो उन्होंने कहा कि इस बारे में उनकी बोलती बंद कर दी गई थी। इरादा नरगिस का जो भी रहा हो लेकिन चमन में बहार आने से पहले ही पतझड़ आ गया और ये रिश्ता भी एक दर्द भरे नगमे सा लूप में बजने वाले गाने से आगे नहीं बढ़ा।
Rohit Shetty: सूर्यवंशी के हेलीकॉप्टर सीन के दौरान पायलट पर भड़क उठे थे रोहित शेट्टी, निर्देशक ने किया खुलासा

विज्ञापन
Uday Chopra Mohabbatein Dhoom Neal n Nikki star active in america know affairs Tanishaa Mukerji Nargis Fakhri
उदय चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लेकिन, उदय चोपड़ा इन दिनों क्या कर रहे हैं? ये सवाल अब भी ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का बेहतरीन सवाल हो सकता है। ‘धूम’ फ्रेंचाइजी की कहानी में वह तीन बार अभिषेक बच्चन के साथ चोर-पुलिस खेलते दिख चुके हैं। इस फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म जब भी बनेगी, उसमें इन दोनों का स्पेशल अपीयरेंस हो तो हो, दोनों अब लीड रोल तो कर पाने से रहे। बताते हैं उदय ने अमेरिका में फिल्ममेकिंग की पढ़ाई पूरी और इन दिनों अमेरिका में ही ज्यादा सक्रिय है।
695 Movie: पाकिस्तान में भी प्रभु श्रीराम के उपासक, ‘रामायण’ के दिनों के पत्रों को यादकर भावुक हुए अरुण गोविल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed