फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा के समर्थन में संयुक्त राष्ट्र, बौखलाए पाकिस्तान को ऐसे मिला करारा जवाब

Fri, 23 Aug 2019 12:42 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 23 Aug 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
Latest Bollywood News: un spokesperson support to priyanka chopra and rejects pakistan criticism
Priyanka Chopra - फोटो : social media

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब एक कार्यक्रम में पाकिस्तानी महिला ने प्रियंका चोपड़ा के ट्वीट पर सवाल उठाए। पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय एयरफोर्स के हमले के बाद प्रियंका ने अपने ट्वीट में 'जय हिंद, भारतीय सेना' लिखा था। इसके बाद महिला का कहना था कि संयुक्त राष्ट्र सद्भावना दूत होते हुए उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। पाकिस्तान की मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने भी यूनिसेफ (UNICEF) को चिट्ठी लिखकर प्रियंका चोपड़ा को हटाने की मांग की। अब इस मामले में संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने प्रियंका का समर्थन किया है।



Latest Bollywood News: un spokesperson support to priyanka chopra and rejects pakistan criticism
Priyanka Chopra - फोटो : Amar Ujala

एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने इस मामले में बात की है। प्रवक्ता के अनुसार, 'संयुक्त राष्ट्र सद्भावना दूत प्रियंका चोपड़ा किसी भी मुद्दे पर बोलने का अधिकार रखती हैं। अगर वो अपनी निजी राय रखती हैं तो वो किसी भी मुद्दे पर बोल सकती हैं।'

Latest Bollywood News: un spokesperson support to priyanka chopra and rejects pakistan criticism
Priyanka Chopra - फोटो : social media

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक (Stephane Dujarric) ने कहा कि 'उनके निजी विचार या कामों को यूनिसेफ से जोड़कर नहीं देख सकते। हां, जब वो यूनिसेफ की ओर से बोलती हैं, तो हम उनसे यूनिसेफ के निष्पक्ष पदों का पालन करने की अपेक्षा करते हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Latest Bollywood News: un spokesperson support to priyanka chopra and rejects pakistan criticism
Priyanka Chopra - फोटो : social media

इससे पहले पाकिस्तान की मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने एक खत यूनीसेफ को लिखा। इस खत में शिरीन ने लिखा है कि 'प्रियंका चोपड़ा ने सार्वजनिक तौर से भारत सरकार की कश्मीर नीतियों का समर्थन किया है। इसके साथ ही परमाणु हमले की धमकी का समर्थन किया है। यह सब पूरी तरह से शांति और सद्भावना के सिद्धांतों के खिलाफ है। प्रियंका को शांति और सद्भावना बनाए रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र की सद्भावना दूत नियुक्त किया गया है।' 

पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा के जवाब से बौखलाया पाकिस्तान, अभिनेत्री के खिलाफ उठाया ये कदम

विज्ञापन
Latest Bollywood News: un spokesperson support to priyanka chopra and rejects pakistan criticism
Ayushmann Khurrana, Priyanka Chopra - फोटो : amar ujala

बॉलीवुड की कई हस्तियों ने भी प्रियंका चोपड़ा के समर्थन में बयान दिया है। आयुष्मान खुराना ने कहा, 'प्रियंका चोपड़ा हमारे देश की बहुत अच्छी प्रतिनिधि हैं। वह भारत का ही नहीं बल्कि विश्व का बड़ा चेहरा हैं।' जावेद अख्तर ने कहा है कि 'कश्मीर पर केंद्र सरकार के हालिया फैसले के समर्थन में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भारतीय नागरिक होने के नाते जो विचार रखे, वह स्पष्ट रूप से एक भारतीय के नजरिए से उनके विचार हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed