बॉलीवुड की एक फिल्म का मशहूर गाना 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे, तोड़ेंगे दम मगर तेरा साथ ना छोड़ेंगे' आज भी जब हम सुनते हैं, तो हम अपने स्कूल-कॉलेज के दिन याद आ जाते हैं। उन दिनों में की गई दोस्ती और दोस्त कभी भी हमारा साथ और हाथ न छोड़ते हैं और न ही हमें भूलते हैं। दोस्त एक ऐसा रिश्ता होता है, जो हम अपने आप अपनी मर्जी से बनाते हैं और उसको बड़ी शिद्दत से निभाते भी हैं। हम आपने जिगरी यारों के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा रखते हैं और ऐसा ही हमारी बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में भी दिखाया गया है। इसी तरह की एक दोस्ती की कहानी पेश करने वाली फिल्म 'ऊंचाई' आज सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। लेकिन यह पहली बार नहीं है, जब बड़े पर्दे पर दोस्ती की कहानी लाई गई हो। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं बॉलीवुड की वो फिल्में, जो दोस्ती की प्यार भरी कहानी को पर्दे पर लाती हैं।
Uunchai: 'ऊंचाई' ही नहीं इन फिल्मों में भी दिखाई गई दोस्ती की बेहतरीन कहानी, देख याद आएंगे पुराने दिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल चाहता है
साल 2001 में रिलीज हुई फरहान अख्तर के निर्देशन में यह फिल्म अपने समय की बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है। फिल्म की कहानी दोस्तों के सपनों के कारण उनके बीच हुए मतभेदों पर फोकस करती है। फिल्म दिखाती है कि विचारों में अंतर होने के बाद भी यह दोस्त एक-दूसरे का नजरिया समझने का हरदम प्रयास करते हैं। इस फिल्म में आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिका में हैं।
TMKOC: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन की वापसी पर फिर लगा ग्रहण! काजल पिसल ने बताया ऑडिशन के पीछे का सच
काई पो छे
अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी 'काई पो छे' दोस्ती और सपनों की अनोखी कहानी दर्शाती है। फिल्म में तीन दोस्त होते हैं, जिनके बीच समय-समय पर लड़ाई-झगड़े होते हैं, लेकिन यह टकराव इतने बड़े नहीं होते कि वह उनकी दोस्ती को हमेशा के लिए प्रभावित कर दें। यहां तीन दोस्त अलग-अलग सोच वाले होते हैं। फिल्म में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह, राजकुमार राव और अमित साध ने मुख्य भूमिका निभाई है।
An Action Hero: आयुष्मान खुराना की ‘एन एक्शन हीरो' में बॉलीवुड के खिलाड़ी की एंट्री, निभाएंगे यह अहम किरदार
जिंदगी न मिलेगी दोबारा
'जिंदगी मिलेगी न दोबारा' दोस्ती की कहानी बहुत ही अलग ढंग से कहती है। यह फिल्म जीवन में दोस्ती की जरूरत और महत्व का मतलब समझाती हुई चलती है। यह फिल्म बताती है कि जीवन में खुद से बात से करना, अपने सपनों से बात करना और अपने दोस्तों से बात करना कितना जरूरी है। फिल्म में फरहान अख्तर, ऋतिक रोशन और अभय देओल मुख्य भूमिकाओं में हैं।
Sania-Shoaib: शोएब-सानिया के रिश्ते में यह पाकिस्तानी एक्ट्रेस बनी 'वो'? बोल्ड फोटोशूट के वक्त आए थे करीब
थ्री इडियट्स
'थ्री इडियट्स' दोस्ती और लोगों की सोच के बदलाव की एक उम्दा कहानी है। आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी स्टारर इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। इंजीनियरिंग कॉलेज के बैकग्राउंड पर बनीं यह फिल्म शिक्षा नीती में किए जाने वाले बदलावों की जरूरत को बड़े ही मजेदार ढंग से रखती है। इस फिल्म में तीन दोस्त तीन अलग-अलग तरह की सोच का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनकी विचारधारा को शिक्षा और रोजगार से जोड़कर देखा जाता है, जिसमें उनकी दोस्ती का प्यार भी दिखाया जाता है। दो दोस्त अपने एक दोस्त को वर्षों बाद ढूंढने निकल पड़ते हैं।
Uunchai: बेटे अभिषेक संग सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे अमिताभ बच्चन, 'ऊंचाई' की सफलता के लिए टेका माथा