सब्सक्राइब करें

Underrated Gems: सनम तेरी कसम से लेकर स्वदेश तक, वक्त गुजरने के साथ लोगों के दिल में बस गईं ये फ्लॉप फिल्में

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 26 Feb 2025 09:58 AM IST
सार

Underratted Gems: 'सनम तेरी कसम' से लेकर 'स्वदेश' तक, कई ऐसी फिल्में रही हैं जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं, लेकिन गुजरते वक्त के साथ इन फिल्मों ने खास मुकाम हासिल कर लिया।

विज्ञापन
Underrated Gems how Sanam Teri Kasam Andaz Apna Apna Swades Nayak Agnipath Became Audience Favorites
भारतीय फिल्में - फोटो : अमर उजाला

सिनेमा की दुनिया में ऐसी बहुत सी फिल्में हैं जो अपनी रिलीज के वक्त बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं, लेकिन समय के साथ इन फिल्मों ने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली। जब फिल्म की कहानी, निर्देशन और अभिनय में कुछ खास होता है तो चाहे उस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता ना मिले पर दर्शक उसे दिल से पसंद करने ही लगते हैं। ऐसी कुछ फिल्मों के साथ हो चुका है जो व्यावसायिक रूप से फ्लॉप होने के बाद भी लोगों के दिलों पर राज करने में सफल रहीं।


Divya Dutta: 'छावा' से हटाए गए सीन पर दिव्या दत्ता ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं, 'अगर ये फिल्म में होता तो मुझे...'

Trending Videos
Underrated Gems how Sanam Teri Kasam Andaz Apna Apna Swades Nayak Agnipath Became Audience Favorites
'सनम तेरी कसम' - फोटो : सोशल मीडिया
सनम तेरी कसम

फिल्म 'सनम तेरी कसम' का नाम शायद ही किसी के लिए नया हो। हर्षवर्धन राणे और मावरा हुसैन अभिनीत इस रोमांटिक फिल्म को रिलीज के वक्त बॉक्स ऑफिस पर खास सफलता नहीं मिली थी। हालांकि, फिल्म के संगीत और भावनात्मक कहानी ने दर्शकों को झकझोर कर रख दिया था। फिल्म की री-रिलीज के बाद यह अचानक सुपरहिट हो गई। अब यह लोगों की पसंदीदा रोमांटिक ड्रामा फिल्म बन चुकी है। यह फिल्म इंदर (हर्षवर्धन राणे) और एक लड़की सरू (मावरा हुसैन) के बीच प्यार की कहानी बयां करती है। इंदर कभी किसी से प्यार नहीं करना चाहता। वहीं, सरू से कोई प्यार नहीं करता। आगे दोनों कैसे मिलते और बिछड़ते हैं, इसे फिल्म में दिलचस्प अंदाज में दिखाया गया है। फिल्म का निर्देशन विनय सप्रू और राधिका राव ने किया है।
Malayalam Industry: मलयालम फिल्म उद्योग में दरार, निर्माताओं ने की हड़ताल का घोषणा, अभिनेता संघ ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
Underrated Gems how Sanam Teri Kasam Andaz Apna Apna Swades Nayak Agnipath Became Audience Favorites
फिल्म 'अंदाज अपना अपना' - फोटो : सोशल मीडिया
अंदाज अपना अपना

सलमान खान और आमिर खान की जोड़ी इस फिल्म में पहली बार नजर आई थी। निर्देशक राजकुमार संतोषी की यह फिल्म रिलीज के समय पर कुछ खास नहीं कर पाई थी, लेकिन जब यह फिल्म टीवी पर आई तो लोगों ने उसे हाथों-हाथ लिया। फिल्म की हास्यपूर्ण पटकथा, बेहतरीन संवाद और कलाकारों के शानदार अभिनय ने इसे एक कल्ट क्लासिक बना दिया। 'अंदाज अपना अपना' एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अमर और प्रेम नाम के दो युवक मध्यम-वर्गीय परिवार से हैं। दोनों अपनी जिंदगी में जल्दी अमीर बनने के लिए अपनी-अपनी योजनाएं बनाते हैं। इसके लिए वे एक ही अमीर लड़की का दिल जीतने की पूरी कोशिश में जुट जाते हैं। अब यह फिल्म दर्शकों के बीच एक अटूट पहचान बन चुकी है। अप्रैल में इस फिल्म को फिर से रिलीज किया जाएगा।

Underrated Gems how Sanam Teri Kasam Andaz Apna Apna Swades Nayak Agnipath Became Audience Favorites
नायक - फोटो : यूट्यूब
नायक

अनिल कपूर और रानी मुखर्जी अभिनीत फिल्म 'नायक' अपने रिलीज के वक्त बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। हालांकि, निर्देशक एस शंकर की यह फिल्म छोटे पर्दे पर खूब देखी और सराही गई। फिल्म का संदेश और अनिल कपूर का शानदार अभिनय आज भी लोगों को याद रहता है। 'नायक' फिल्म में एक आदमी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से एक दिन के लिए राज्य चलाने का चैलेंज लेता है। उस दिन सफलतापूर्वक राज्य संभालने पर वह राजनीतिक खिलाड़ी बन जाता है और अपनी सफलता की वजह से सियासी चक्कर में उलझ जाता है।

विज्ञापन
Underrated Gems how Sanam Teri Kasam Andaz Apna Apna Swades Nayak Agnipath Became Audience Favorites
अग्निपथ - फोटो : यूट्यूब
अग्निपथ

'अग्निपथ' एक लड़के की कहानी है जो अपने परिवार की मौत का बदला लेने के लिए गैंगस्टर बन जाता है। जिंदगी के हर दिन के साथ वह अपने दुश्मनों की होता चला जाता है। फिल्म का निर्देशन मुकुल आनंद ने किया था। अमिताभ बच्चन की 'अग्निपथ' भी रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी, लेकिन देखते ही देखते इस फिल्म ने एक खास फैन बेस बना लिया।  कई वर्ष बाद फिल्म का रीमेक भी बना जो सुपरहिट भी साबित हुआ। हालांकि, मूल फिल्म की तारीफ भी कभी कम नहीं हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed