{"_id":"602500fd8ebc3ee96959a416","slug":"unknown-facts-about-sensational-actress-sherlyn-chopra-on-her-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम ना मिलने पर बोल्ड फिल्में करने लगी ये हीरोइन, खुद कहा था- मुझे बॉलीवुड ने एडल्ट सीन देने पर मजबूर किया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
काम ना मिलने पर बोल्ड फिल्में करने लगी ये हीरोइन, खुद कहा था- मुझे बॉलीवुड ने एडल्ट सीन देने पर मजबूर किया
बॉलीवुड में काम पाने के लिए स्ट्रगलिंग एक्टर्स को कई बार बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कुछ लोग फिल्म में काम देने की लालच देकर इनका फायदा भी उठाते हैं, और उन स्ट्रगलिंग एक्टर्स को कास्टिंग काउच जैसी चीजों से गुजरना पड़ता है। इसकी कई खबरें भी सामने आ चुकी हैं। ऐसे तमाम कलाकार हैं जो एक बार फिल्म में दिखने के बाद गायब हो गए, उन्हें किसी ने काम ही नहीं दिया। इनमें से एक एक्टर हैं शर्लिन चोपड़ा जिन्होंने बॉलीवुड का ऐसा ही एक राज खोलकर सनसनी मचा दी थी।
2 of 11
शर्लिन चोपड़ा
- फोटो : Twitter: @SherlynChopra
बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा का आज जन्मदिन है। 11 फरवरी 1984 को शर्लिन का जन्म हैदराबाद में हुआ था। बॉलीवुड में आज शर्लिन को उनकी बोल्ड अदाओं के लिए जाना जाता है। शर्लिन का रिश्ता हमेशा विवादों से रहा है। उनके कई बयान इतने विवादित रहे कि उनसे पूरे देश में तहलका मच गया था। वह अब 34 साल की हो चुकी हैं। एक्ट्रेस के फैन्स उन्हें शर्लिन के नाम से जानते हैं, लेकिन उनका असल नाम कुछ और है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शर्लिन का असली नाम ‘मोना चोपड़ा’ है।
3 of 11
शर्लिन चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
शर्लिन पहली बार चर्चा में उस समय चर्चा आई थीं, जब उन्होंने प्लेब्वॉय मैगजीन के लिए न्यूड पोज दिया था। वह पहली भारतीय महिला थीं जिन्होंने प्लेब्वॉय के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था। इस फोटोशूट के जरिए शर्लिन ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया और रातों रात वह चर्चित हो गईं। साथ शर्लिन ने यह भी कहा था कि बॉलीवुड ने ही उन्हें ऐसा बना दिया है। मुझे एडल्ट सीन देने पर मजबूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
Sherlyn Chopra
शर्लिन ने अपनी निजी सेक्स लाइफ को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया था। यह तब की बात है जब शर्लिन मॉडलिंग करती थीं और बॉलीवुड के लिए स्ट्रगल कर रही थीं। शर्लिन ने बताया था कि मॉडलिंग के दौरान वो पैसे लेकर कई लोगों के साथ बेड शेयर करती थीं। वे ऐसा कई बार कर चुकी हैं। शर्लिन ने ट्वीट किया था, 'अतीत में कई मौकों पर मैंने पैसे के लिए सेक्स किया'।
विज्ञापन
5 of 11
शर्लिन चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबर ये भी थी कि शर्लिन ने प्लेब्वॉय मैगजीन में जगह पाने के लिए उसके 86 साल के सम्पादक ह्यू हेफनर के साथ कॉम्प्रोमाइज किया था। हालांकि शर्लिन ने इस बात को सिरे से नकार दिया था। ह्यू हेफनर का निधन होने पर शर्लिन चोपड़ा ने अपने ट्विटर एकाउंट पर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।