उर्फी जावेद अक्सर अपने अलग हटकर ड्रेसिंग सेंस से लोगों के होश उड़ा ही देती हैं, इसके साथ ही वह अपने बेबाकपन के लिए भी जानी जाती हैं। टीवी से अपना सफर शुरू करने वाली उर्फी आज सोशल मीडिया सेंसेशन हैं, वह हर बार कुछ न कुछ ऐसा नया जरूर करती हैं कि हर कोई हैरान रह जाता है। इस वजह से कई बार यूजर्स के अलावा वह कुछ सेलिब्रिटीज के निशाने पर भी आ जाती हैं लेकिन वह हर बात का मुंह तोड़ जवाब देती हैं और उन्हें ट्रोल करने वालों की बोलती बंद कर देती हैं। हाल ही में उर्फी मुंबई की सड़कों पर पीले रंग की बिकनी ड्रेस में नजर आईं थीं। जिस पर चाहत खन्ना ने कुछ ऐसा कमेंट कर दिया, जो उर्फी को काफी बुरा लगा और वह एक्ट्रेस पर भड़क गईं।
Urfi Javed: उर्फी के कपड़ों पर चाहत खन्ना ने किया कमेंट तो भड़की एक्ट्रेस, बोलीं- तुम्हारी तरह दो एक्स पति...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल चाहत खन्ना ने उर्फी जावेद की यलो बिकनी ड्रेस वाली तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया था और साथ ही उन्होंने लिखा- "ये कौन पहनता है? वो भी रोड पर, मतलब कोई भी अपने कपड़े उतार देगा, तो मीडिया उसे सेलिब्रिटी बना देगी?"। इसके आगे चाहत ने लिखा था कि इस चीप पब्लिसिटी और मीडिया को खरीदना आसान है..यह चीप शो आप हमारी अगली पीढ़ी के लिए प्रमोट कर रहे हो, कोई भी स्पॉटिंग के लिए कुछ करेगा तो क्या आप उसे दिखाओगे। यह बेहद दुखद है, भगवान आपको सद्बुद्धि दे।
चाहत खन्ना का इस तरह से कमेंट करना उर्फी को बिल्कुल रास नहीं आया और उन्होंने एक्ट्रेस की इंस्टा स्टोरी का स्क्रीन शॉट लेकर अपने इंस्टा से साझा किया और इतना ही नहीं उर्फी ने चाहत की एक के बाद एक कई तस्वीरें शेयर की हैं। पहली स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- "कम से कम मैं फॉलोअर्स नहीं खरीदती! इसके अलावा अगर आप अपना होमवर्क करो, मैं वहां एक इंटरव्यू के लिए गई थी, मैंने एक इंटरव्यू के लिए कपड़े पहने थे, जिससे आपका कोई लेना-देना नहीं था, आपको बस जलन हो रही है कि पैसे पे करने के बाद भी वे (पैपराजी) आपको कवर नहीं कर रहे हैं।
इसके अलावा उर्फी ने आगे लिखा- "चाहत खन्ना इस धरती पर कोई कुछ करता है, उससे आपको कोई लेना-देना नहीं है, आपने रणवीर सिंह के लिए यह स्टोरी अपलोड क्यों नहीं की? अपना दोगलापन दिखाता है। देखिए मैंने आपके दो तलाक के लिए आपको जज नहीं किया, और न ही अपने से कम उम्र के लड़कों को डेट करने के लिए जज किया तो मुझे क्यों जज कर रही हो?"
उर्फी जावेद यहीं नहीं रुकीं और उन्होंने चाहत खन्ना की एक और तस्वीर शेयर की जिसमें वह बैकलेस पहने दिख रही हैं। इस तस्वीर के शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- "तो क्या आपको पूरी दुनिया के देखने के लिए सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें पोस्ट करना अलाउड हैं? इसके अलावा भी उन्होंने अगली स्टोरी शेयर करते हुए लिखा- कम से कम मैं अपनी खुद के पैसे कमाती हूं...अपने दो एक्स हसबैंड की एलिमनी पर नहीं जी रही। चाहत खन्ना मैं तुम्हे जज करने नहीं आ रही कि तुम अपनी जिंदगी कैसे जीती हो। इसके आगे उर्फी ने लिखा- समझ नहीं आता इन आंटियों को मुझसे दिक्कत क्या है।