फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Urfi Javed: कर्ज में डूबीं उर्फी ने ‘बिग बॉस’ में पहने थे उधार के कपड़े, इंटरव्यू में किया शॉकिंग खुलासा

Sat, 10 Sep 2022 08:12 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 10 Sep 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
Urfi Javed reveals that was in debt for 8 years and she land clothes for Bigg Boss ott
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अपने फैशन सेंस की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। उर्फी हर बार अपने गजब के आउटफिट से लोगों को हैरान कर देती हैं और इसी वजह से वह कई बार ट्रोल्स के निशाने पर भी आई हैं। लेकिन कम ही लोगों को पता है कि उर्फी जावेद ने भी मनोरंजन जगत में अपनी खास पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। वहीं, अब अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में उर्फी ने अपने उन दिनों का जिक्र किया है जब वह कर्ज से डूबी हुई थीं। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने 'बिग बॉस' में भी कपड़े मांग कर पहने थे। 

Urfi Javed reveals that was in debt for 8 years and she land clothes for Bigg Boss ott
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

उर्फी जावेद ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने लगभग 8 साल तक आर्थिक तंगी का सामना किया है। वह एक समय पर कर्ज तले दबी हुई थीं। अभिनेत्री ने बताया कि पैसों की तंगी की वजह से उन्हें बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा था। 

Urfi Javed reveals that was in debt for 8 years and she land clothes for Bigg Boss ott
उर्फी जावेद - फोटो : Instagram

हालांकि, 'बिग बॉस ओटीटी' ने उर्फी जावेद की लाइफ को पूरी तरह बदलकर रख दिया। इस शो से उर्फी बेशक पहले हफ्ते में ही बाहर हो गई थीं लेकिन अभिनेत्री के बिंदास अंदाज को हर किसी ने पसंद किया। वहीं, अब शो के बारे में भी उर्फी ने इस इंटरव्यू में बात की है। उर्फी का मानना है कि ‘बिग बॉस ओटीटी’ उनकी लाइफ में टर्निंग प्वाइंट बना। एक्ट्रेस ने कहा कि ‘बिग बॉस ओटीटी' के दिनों में भी उनके पास पैसे नहीं थे, लिहाजा शो में पहनने के लिए उधार कपड़े लेकर आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Urfi Javed reveals that was in debt for 8 years and she land clothes for Bigg Boss ott
उर्फी जावेद - फोटो : insta

बता दें उर्फी जावेद पर कई बार आरोप लग चुका है कि लाइमलाइट पाने के लिए वह बोल्ड कपड़े पहनती हैं। इतना ही नहीं, लोगों ने यह भी दावा किया है कि वह मीडिया कवरेज के भी पैपराजी को पैसे देती हैं। इस पर उर्फी जावेद ने जवाब देते हुए कहा है कि मेरे पास इतने पैसे नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed