रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस मल्टीस्टारर फिल्म में रणबीर, आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी हैं। वहीं, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने फिल्म में कैमियो किया है। शाहरुख खान की क्लिप सोशल मीडिया पर पहले ही दिन से वायरल हो रही है, वहीं अब दीपिका पादुकोण का जल अस्त्र वाला लुक भी सामने आ गया है।
Brahmastra: ‘जल अस्त्र’ के अवतार में दीपिका के कैमियो ने जीता फैंस का दिल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, 'ब्रह्मास्त्र' की कई क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसी में से एक क्लिप में दीपिका पादुकोण का लुक भी रिवील हो गया है। फिल्म में बच्चे के साथ दिखी महिला दीपिका पादुकोण हैं और उन्होंने अमृता का किरदार निभाया है। छोटे से रोल में नजर आईं दीपिका को देखकर फैंस काफी एक्साइटेड गो गए हैं और उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। इसके साथ ही वह दीपिका के 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2' में बड़ा रोल होने की बात कर रहे हैं।
'ब्रह्मास्त्र' से सामने आए दीपिका के इस लुक पर फैंस अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा, 'मौनी और शाहरुख के अलावा ब्रह्मास्त्र में मुझे दीपिका वाला पार्ट पसंद आया है', तो दूसरे ने लिखा, 'दूसरे पार्ट का इंतजार नहीं होता।' इसके अलावा भी कई लोग दीपिका को फिल्म में देखकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।
❤️ 🥺 the only part i liked about #Brahmastra apart from srk and mouni . @deepikapadukone pic.twitter.com/jHCiDYbZlr i can't wait for the part 2 of Brahmastra! #DeepikaPadukone pic.twitter.com/nlRPRqpMnC Deepika Padukone in #Brahmastra 😍😍😍#Astraverse #BrahmastraMovie pic.twitter.com/1M9oVMaEBW