{"_id":"631c9d8776956a75c162e635","slug":"kangana-ranaut-trolled-for-ranbir-kapoor-brahmastra-netizens-said-parking-collection-is-more-than-dhaakad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Brahmastra: ब्रह्मास्त्र को लेकर ट्रोल हुईं कंगना, लोग बोले- सिनेमाघरों की पार्किंग का कलेक्शन धाकड़ से ज्यादा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Brahmastra: ब्रह्मास्त्र को लेकर ट्रोल हुईं कंगना, लोग बोले- सिनेमाघरों की पार्किंग का कलेक्शन धाकड़ से ज्यादा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sat, 10 Sep 2022 07:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
कंगना, रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआती की है। फिल्म ने पहले ही दुनियाभर में कुल 75 करोड़ की कमाई की है। भले ही इस पैन इंडिया फिल्म पर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली हो, लेकिन कमाई के मामले में इसने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत को 'ब्रह्मास्त्र' की आलोचना किए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, हाल ही में कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फिल्म पर तंज कसा था।
2 of 4
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अब कंगना के इस बयान पर लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। ब्रह्मास्त्र की बुराई किए जाने पर उन्हें जमकर ट्रोल्स का सामना करना पड़ रहा है। एक यूजर ने कंगना पर कटाक्ष करते हुए पूछा, 'मणिकर्णिका का पहले दिन का कलेक्शन कितना था?' वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, 'ब्रह्मास्त्र के पार्किंग टिकट का कलेक्शन भी धाकड़ के पहले दिन की कमाई से ज्यादा है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सुना है ब्रह्मास्त्र ने पहले दिन ही 36 करोड़ कमा लिए हैं। इतना तो कंगना की पूरी फिल्म का बजट होता है। तेजस कब आ रही है। बिना बायकॉट के एक और सुपर डुपर डिजास्टर।'
बता दें कि कंगना ने फिल्म पर निशाना साधते हुए लिखा था कि जो कोई आयन मुखर्जी को जीनियस कहे उसे जेल में डाल देना चाहिए, इस फिल्म को बनाने के लिए उन्हें 12 साल लगे, उन्होंने इस फिल्म के लिए 400 से ज्यादा दिनों तक शूट किया...600 करोड़ जलकर राख हो गए। इसके अलावा भी इस लंबे चौड़े पोस्ट में उन्होंने मेकर्स पर कई बड़े आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गौरतलब है कि रणबीर कपूर की यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है। रणबीर के अलावा यह आलिया भट्ट की भी पहली फिल्म है जिसने इतने बड़े आंकड़े के साथ शुरुआत की है। फिल्म को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स से माना जा रहा है कि तीन दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।