सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Celebrities Names: तरक्की के लिए सितारों ने किए क्या-क्या जतन? किसी ने नाम में जोड़ा एस तो किसी ने हटाया एच

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 09 Jun 2022 07:42 PM IST
विज्ञापन
Urfi Javed to Rani Mukerji ajay devgn tusshar kapoor ayushmann khurrana many bollywood celebrities changed their name spelling for success
आयुष्मान खुराना-उर्फी जावेद-अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

अक्सर कहा जाता है कि नाम में क्या रखा है? मगर, बॉलीवुड इंडस्ट्री की तरफ देखेंगे तो शायद पता लगे, नाम में कामयाबी का नुस्खा छिपा है। कामयाबी का रास्ता यूं तो कठिन परिश्रम से होकर जाता है। मगर बॉलीवुड सितारे कई बार नाम की स्पेलिंग में भी बदलाव कर लेते हैं। एक दौर था, जब सितारे फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले नाम बदलते थे, लेकिन अब स्पेलिंग में बदलाव का चलन है। हाल ही में अभिनेत्री उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने अपने नाम की स्पेलिंग बदलकर Uorfi कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। बता दें कि उर्फी दे दूसरी बार अपने नाम की स्पेलिंग बदली है। इससे पहले वह सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने नाम की स्पेलिंग  Urrfii लिखा करती थीं। बॉलीवुड में उर्फी के अलावा भी कई सितारे हैं, जिन्होंने न्यूमेरोलॉजिस्ट की सलाह पर नाम की स्पेलिंग बदली हैं। आइए जानते हैं...

Trending Videos
Urfi Javed to Rani Mukerji ajay devgn tusshar kapoor ayushmann khurrana many bollywood celebrities changed their name spelling for success
रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

रानी मुखर्जी
मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री और यश राज खानदान की बहू रानी मुखर्जी ने अपने करियर के मध्य में अपने सरनेम मुखर्जी की स्पेलिंग में बदलाव किया। उन्होंने अपने नाम की स्पेलिंग mukherji से mukerji कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Urfi Javed to Rani Mukerji ajay devgn tusshar kapoor ayushmann khurrana many bollywood celebrities changed their name spelling for success
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन
अभिनेता अजय देवगन ने कुछ साल पहले अपने सरनेम से 'A' हटा दिया था। उन्होंने देवगन (Devgan) को (Devgn) कर लिया था। अगर देखा जाए तो ये उनके लिए फायदेमंद भी रहा। उनकी 'गोलमाल' सीरीज और 'सिंघम' ब्लॉकबस्टर रहीं।

Urfi Javed to Rani Mukerji ajay devgn tusshar kapoor ayushmann khurrana many bollywood celebrities changed their name spelling for success
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

आयुष्मान खुराना
अच्छे लक की तलाश में अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने भी अपने नाम की स्पेलिंग बदली। वह अपने नाम में एक अतिरिक्त 'N' लगाते हैं, वहीं सरनेम में अतिरिक्त 'R' लगाते हैं।

विज्ञापन
Urfi Javed to Rani Mukerji ajay devgn tusshar kapoor ayushmann khurrana many bollywood celebrities changed their name spelling for success
तुषार कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

तुषार कपूर 
नाम में बदलाव तुषार कपूर (Tusshar Kapoor) ने भी किया और उन्होंने अपने नाम की स्पेलिंग में एक एक्स्ट्रा (R) जोड़ लिया। उनका नाम Tusshar है। मगर, लगता नहीं कि उनको नाम की स्पेलिंग में बदलाव का कोई फायदा हुआ। उनके करियर की गाड़ी पटरी से उतरी हुई ही रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed