डायरेक्टर आदित्य धर की डेब्यू फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक ने एक हफ्ते में कलेक्शन के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। धुआंधार कमाई ने इसे साल की पहली हिट फिल्म बना दिया है। विक्की कौशल के अभिनय की सभी तारीफें कर रहे हैं। माना जा रहा है वीकेंड में भी फिल्म ऐसे ही टिकी रहेगी।
ब्लॉकबस्टर बनी विक्की कौशल की 'उरी', 7 दिन बाद भी 'द एक्सीडेंटल..' बजट निकालने से दूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि फिल्म ने बुधवार को 7.73 करोड़ रुपये जुटाए। इस तरह फिल्म ने 6 दिन में कुल 63 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, फिल्म ने गुरुवार को करीब 6-7 करोड़ का कलेक्शन करने में कामयाब रही। इस तरह एक हफ्ते में उरी ने कुल 70 करोड़ कमा लिए हैं।
#UriTheSurgicalStrike is firing on all cylinders at the BO... Did not enjoy the perks of a holiday release, yet put up a fantastic total in Week 1... Trended better than #SKTKS, #Raazi, #Stree and #BadhaaiHo in Week 1... Data follows... #Uri #HowsTheJosh
बता दें कि विक्की कौशल के साथ फिल्म में यामी गौतम और परेश रावल मुख्य भूमिका में हैं। खासकर विक्की कौशल को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को करीब 800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। सितंबर 2016 को आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर मुंहतोड़ जवाब दिया था।
बीते शुक्रवार उरी के अलावा द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर रिलीज हुई। उरी ने जहां बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है तो वहीं द एक्सीडडेंटल प्राइम मिनिस्टर की हालत बेहद खराब है। बुधवार को इसका कलेक्शन करीब एक करोड़ के आस-पास रहा। अभी तक के जो आंकड़े आए हैं उसके मुताबिक फिल्म ने करीब 16 करोड़ का बिजनेस कर लिया है जबकि इसका बजट 30 करोड़ है।
बता दें कि द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर 18 जनवरी को तमिल और तेलुगू में भी रिलीज हुई। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रहे संजय बारू की किताब पर आधारित इस फिल्म में अनुपम खेर और अक्षय खन्ना की मुख्य भूमिका है। विजय रत्नाकर गुट्टे ने इस फिल्म से बतौर निर्देशक डेब्यू किया है लेकिन वो प्रभावित करने में नाकाम रहे। वहीं इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर व्हॉय चीट इंडिया रिलीज हुई ऐसे में फिल्म की मुश्किलें और बढ़ सकती है।