{"_id":"5c57ebc8bdec22653c2d187b","slug":"urmila-matondkar-birthday-here-are-10-super-hit-movies-list","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन 10 किरदारों ने उर्मिला को बनाया बॉलीवुड का चमकता सितारा, इस 1 फिल्म ने जीते थे 7 अवॉर्ड्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इन 10 किरदारों ने उर्मिला को बनाया बॉलीवुड का चमकता सितारा, इस 1 फिल्म ने जीते थे 7 अवॉर्ड्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 04 Feb 2019 01:38 PM IST
विज्ञापन
urmila matondkar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्मिला मातोंडकर बॉलीवुड की उन शख्सियतों में से हैं जिन्होंने बाल कलाकार के तौर पर फिल्मों में काम शुरू किया और फिर बड़े होकर भी बड़े परदे पर जबर्दस्त धमाल मचाया। उर्मिला के 45 वें जन्मदिन पर बात करते हैं उन फिल्मों की जिनमें उन्होंने बॉलीवुड के जाने माने सितारों के साथ काम किया। एक नजर उर्मिला की उन 10 फिल्मों पर, जिन्होंने उन्हें स्टारडम तक पहुंचाने में सीढ़ियों का काम किया।
Trending Videos
Urmila Matondkar chamatkar
चमत्कार (1992)
किरदार - माला कुमार
साथी कलाकार - शाहरुख खान
1992 में बनी इस फिल्म को डायरेक्ट किया था राजीव महरा ने, और यह फिल्म उर्मिला के लिए एक बड़ा ब्रेक साबित हुई। फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान मुख्य भूमिका निभा रहे थे। इनके अलावा फिल्म में शम्मी कपूर, नसीरुद्दीन शाह और मालविका तिवारी भी थे। फिल्म की कहानी विदेश की फिल्म ब्लेकबियर्ड घोस्ट पर आधारित थी।

Urmila Matondkar shreeman ashiq
श्रीमान आशिक (1993)
किरदार- शकू
एक्टर – ऋषि कपूर
इस फिल्म में उर्मिला नजर आई थीं ऋषि कपूर के साथ और फिल्म को डायरेक्ट दीपक आनंद ने किया था। फिल्म में इनके साथ, अनुपम खेर, महमूद और बिंदू जैसे बड़े कलाकार भी शामिल थे। ऋषि कपूर मुंबई शहर के एक लड़के का किरदार निभा रहे हैं, जो मनाली के पहाड़ों की यात्रा पर जाता है और वहां की एक लड़की से प्यार में पड़ जाता है।

aa gale lag jaa Urmila
आ गले लग जा (1994)
किरदार - रोशनी
साथी कलाकार - जुगल हंसराज
फिल्म में उर्मिला एक अमीर खानदान से हैं और जुगल एक गरीब परिवार से, जिसे उसके चाचा परेश रावल ने पाल पोस कर बड़ा किया है। दोनों को प्यार हो जाता है, पर बादमें पता चलता है, कि जुगल के पिताजी, उर्मिला के पिताजी के ड्राइवर थे, जिन्हें उनकी मौत के झूठे इलज़ाम में फसा दिया गया था। इस फिल्म को डायरेक्ट किया था हामिद अली खान ने।

rangeela Urmila
रंगीला (1995)
किरदार - मिली जोशी
साथी कलाकार - जैकी श्रॉफ, आमिर खान
देखा जाए तो इस फिल्म से उर्मिला को वह पहचान मिली जिनकी उन्हें तलाश थी। फिल्म को डायरेक्ट किया था राम गोपाल वर्मा ने। फिल्म में जैकी सपोर्टिंग रोल में थे और मुख्य भूमिकाओं में थे आमिर खान व उर्मिला मातोंडकर। हीरोइन बनने के सपने देखने वाली मिली को जब सुपरस्टार राजकमल का साथ मिलता है तो उसके बचपन का साथी मुन्ना परेशान हो जाता है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी कमाई की और सात फिल्मफेयर अवॉर्ड्स भी जीते। इस फिल्म की कामयाबी ने उर्मिला को हीरोइन्स की पहली कतार में ला खड़ा किया था।

कमेंट
कमेंट X