महाराष्ट्र सरकार से लंबे विवाद के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत मंगलवार को मुंबई पहुंच गईं। यहां उन्होंने परिवार सहित मुंबा देवी और श्री सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन किए। इस मौके पर कंगना ने कहा कि मैं यहां आकर सुरक्षित और प्यारा महसूस करती हूं। कंगना के इस बयान पर अभिनेत्री और शिवसेना नेता उर्मिला मातोंडकर ने उनपर तीखा हमला बोला है।
उर्मिला मातोंडकर ने कंगना रणौत पर साधा निशाना और श्रुति सेठ की तबीयत खराब, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिग्गज अभिनेता कमल हासन और मशहूर कोरियोग्राफर प्रभु देवा 22 साल बाद परदे पर एक साथ दिखने जा रहे हैं। फिल्म के लिए कमल हासन पहले ही निर्देशक लोकेश कनगराज का नाम फाइनल कर चुके हैं। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का नाम है 'विक्रम' और इसकी शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। प्रभुदेवा फिल्म में एक अहम किरदार में नजर आएंगे।
22 साल बाद प्रभुदेवा को मिला कमल हासन के साथ दिखने का मौका, ‘मास्टर’ के निर्देशक ने संभाली कमान
नए साल के मौके पर रिलीज होने जा रही फिल्म 'रामप्रसाद की तेरहवीं' के अभिनेता नसीरुद्दीन शाह अपने चाहने वालों से गुजारिश कर रहे हैं कि वह उनकी इस फिल्म को सिनेमाघरों में जाकर जरूर देखें। फिल्म 'रामप्रसाद की तेरहवीं' को अभिनेत्री सीमा पाहवा ने निर्देशित किया है। एक निर्देशक के रूप में यह उनकी पहली फिल्म है और नसीरुद्दीन का कहना है कि सीमा ने इस फिल्म में अपने अनुभवों को जोड़ा है।
साल के पहले ही दिन तेरहवीं की दावत, नसीरुद्दीन शाह ने कहा- सीमा पाहवा की फिल्म देखने जरूर आना
कोरोना वायरस संक्रमण की गिरफ्त में पिछले दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह भी आ गई थीं। इस वजह से फैंस को उनकी काफी चिंता हो रही थी। लेकिन मंगलवार को अभिनेत्री ने कहा कि कि उनकी कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस बात से उनके शुभचिंतकों ने चैन की सांस ली है।
रकुल प्रीत सिंह की कोरोना जांच रिपोर्ट आई निगेटिव, फैंस को कहा शुक्रिया
टेलीविजन की चर्चित अभिनेत्री श्रुति सेठ और उनके परिवार को जाते- जाते साल 2020 झटका दे गया। श्रुति सेठ की तबीयत साल के अंत में थोड़ी बिगड़ गई। जिसके चलते उन्हें इमरजेंसी में एक सर्जरी करवानी पड़ी। श्रुति की अस्पताल से तस्वीर सामने आई है। हालांकि इस बात का तो पता नहीं चल पाया है कि श्रुति की सर्जरी क्यों हुई है।
साल 2020 ने जाते- जाते दिया इस अभिनेत्री को झटका, अस्पताल से सामने आई तस्वीर