फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उर्मिला मातोंडकर भी उतरीं मैदान में, बोलीं- 'मुंबई की बेटी हूं शहर के खिलाफ टिप्पणी बर्दाश्त नहीं'

Wed, 16 Sep 2020 02:13 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Wed, 16 Sep 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
Urmila Matondkar slams kangana ranaut said i am Mumbai daughter not tolerated against the city
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : instagram/urmilamatondkarofficial

राज्यसभा में समाजवादी पार्टी की सांसद के तौर पर जया बच्चन के दिए गए बयानों को अब मुंबई में कांग्रेस नेता और अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का भी समर्थन मिला है। उन्होंने कंगना रणौत पर निशाना साधते हुए कहा कि ड्रग्स को लेकर अगर उन्हें इतनी चिंता है तो उन्हें इसके विरोध में अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश से अभियान शुरू करना चाहिए, जहां देश दुनिया के लोग सिर्फ इसी काम के लिए पहुंचते हैं।



Urmila Matondkar slams kangana ranaut said i am Mumbai daughter not tolerated against the city
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : instagram/urmilamatondkarofficial

उर्मिला मातोंडकर ने बुधवार को एक मराठी टीवी न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि पूरा देश इन दिनों ड्रग्स की परेशानी का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि क्या उन्हें (कंगना को) पता है कि हिमाचल प्रदेश से ही ये सारे ड्रग्स निकलते हैं। उन्हें ये काम अपने राज्य से शुरू करना चाहिए। टैक्सदाताओं के पैसे से वाई सिक्योरिटी हासिल करने वाली इस महिला को अगर ड्रग्स का पता था तो उन्होंने इसके बारे में पुलिस को कभी कुछ क्यों नहीं बताया?

Urmila Matondkar slams kangana ranaut said i am Mumbai daughter not tolerated against the city
उर्मिला मातोंडकर, कंगना रणौत - फोटो : instagram/urmilamatondkarofficial, kanganaranaut

उर्मिला ने कहा कि कंगना ने ऐसी बातों के बारे में अरुचिपूर्ण टिप्पणियां की हैं, जो उनके दिल के काफी करीब हैं, ये हैं, मुंबई और बॉलीवुड। इसमें किसी को दो राय नहीं होनी चाहिए कि मुंबई सबका शहर है। जिसने भी इससे प्यार किया, उसने शहर को बदले में कुछ दिया है। ये उनका शहर है। इस शहर की बेटी होने के नाते मैं कभी इसके खिलाफ कोई टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करूगीं। शहर के बारे में ऐसी टिप्पणियां सिर्फ शहर की ही नहीं बल्कि पूरे राज्य की बेइज्जती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Urmila Matondkar slams kangana ranaut said i am Mumbai daughter not tolerated against the city
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : PTI

लगातार हो रही बयानबाजी के बारे में उर्मिला ने कहा कि अगर कोई शख्स लगातार चिल्लाता रहता है तो इसका मतलब ये नहीं कि वह सच ही कह रहा है। कुछ हमेशा भिनभिनाते रहते हैं और विक्टिम कार्ड खेलते रहते हैं और जब ये भी फेल हो जाता है तो अपने महिला होने का फायदा लेने लगते हैं। जया बच्चन के लिए कंगना ने जो कुछ कहा, उसका विरोध करते हुए उर्मिला ने कहा कि एक संस्कारी परिवार का व्यक्ति कभी जया बच्चन जैसी महिला के लिए ऐसी बातें कभी नहीं करेगा। हालांकि, उर्मिला ने कंगना के दफ्तर में की गई तोड़फोड़ की कार्रवाई से सहमति नहीं जताई।

विज्ञापन
Urmila Matondkar slams kangana ranaut said i am Mumbai daughter not tolerated against the city
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : instagram/urmilamatondkarofficial

ये पूछे जाने पर कि इस पूरे मुद्दे पर हिंदी सिनेमा चुप क्यों है, उर्मिला ने कहा कि इन दिनों माहौल ही ऐसा बना दिया गया है। किसी को हिम्मत ही नहीं है कि वह कुछ कह सके। लोगों को लगता है कि अगर उन्होंने कुछ कह दिया तो उन्हें समस्या हो सकती है। अगर लोग लगातार डर में जीते रहते हैं तो वे सवाल करना बंद कर देते हैं। सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या पर राजनीति के बारे में पूछे जाने पर उर्मिला ने सवाल किया कि ये सवाल तब क्यों नहीं उठे जब डॉ. पायल तडवी ने जातिवाद से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed