फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोकसभा चुनाव में उतरेंगे सिनेमाजगत के ये पांच बड़े चेहरे, हाल ही में थामा है राजनीति का दामन

Wed, 27 Mar 2019 04:27 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 27 Mar 2019 04:27 PM IST
विज्ञापन
Urmila Matondkar to Jaya Prada 5 Bollywood stars joined politics during Lok Sabha Election 2019
Urmila Jaya Isha - फोटो : twitter

बॉलीवुड में 'रंगीला गर्ल' के नाम से फेमस उर्मिला मातोंडकर लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। अब उर्मिला बॉलीवुड से अलग राजनीति में अपना हाथ आजमाने जा रही हैं। उर्मिला ने आज कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया है। पिछले कई दिनों से उर्मिला के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा थी। खबरों की मानें तो कांग्रेस उर्मिला को मुंबई उत्तर सीट से चुनाव लड़वाने की तैयारी में है। तो चलिए हम आपको सिनेमाजगत के उन स्टार्स 5 स्टार्स के बारे में बताते हैं जिन्होंने हाल ही में राजनीति में कदम रखा है।

Urmila Matondkar to Jaya Prada 5 Bollywood stars joined politics during Lok Sabha Election 2019
Jaya Prada - फोटो : twitter
जया प्रदा
जया प्रदा को फिल्म इंडस्ट्री में 39 साल हो गए है जबकि सिनेमाजगत से लेकर राजनीतिक सफर तक 45 साल। जया न केवल फिल्म इंडस्ट्री की एक सफल अभिनेत्री हैं बल्कि पूर्व सांसद भी हैं। राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर से जया प्रदा का नाम चर्चा में है जिसकी वजह लोकसभा चुनाव 2019 है। जया प्रदा चुनाव के तहत भाजपा पार्टी ज्वाइन कर लिया है। भाजपा ने जया प्रदा को रामपुर सीट से टिकट दिया है।
Urmila Matondkar to Jaya Prada 5 Bollywood stars joined politics during Lok Sabha Election 2019
Isha Koppikar - फोटो : twitter

ईशा कोप्पिकर
'खल्लास गर्ल' के नाम से मशहूर हुईं एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। जनवरी 2019 में ईशा कोप्पिकर अचानक उस समय चर्चा में आईं जब उनके राजनीति में कदम रखने की खबर आई। ईशा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। उन्हें भाजपा महिला मोर्चा की परिवहन विंग का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। फिल्मी करियर की बात करें तो साल 2000 में ईशा ने फिल्म 'फिजा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी मुख्य फिल्मों में 'कंपनी', 'पिंजर', 'डरना मना है', 'कयामत' और 'डॉन' है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Urmila Matondkar to Jaya Prada 5 Bollywood stars joined politics during Lok Sabha Election 2019
Moushumi Chatterjee - फोटो : twitter

मौसमी चटर्जी 
बॉलीवुड एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है। साल 2004 में भी मौसमी ने बंगाल से कांग्रेस के टिकट पर ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ा था लेकिन वह चुनाव हार गई थीं। मौसमी चटर्जी ने बंगाली फिल्म बालिका बधू से अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीं 1972 में रिलीज हुई अनुराग उनकी पहली हिंदी फिल्म है। मौसमी चटर्जी की मुख्य फिल्मों में कच्चे धागे, जहरीला इंसान, स्वर्ग नरक, फूल खिले हैं गुलशन-गुलशन, मांग भरो सजना और घायल है। आखिरी बार वो अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म पीकू में दिखी थीं। 

विज्ञापन
Urmila Matondkar to Jaya Prada 5 Bollywood stars joined politics during Lok Sabha Election 2019
Dinesh Lal Yadav - फोटो : twitter
दिनेश लाल यादव
भोजपुरी गायक और अभिनेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' भी बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। इससे पहले निरहुआ किसी भी पार्टी से नहीं जुड़े थे। अब देखना ये होगा कि शत्रुघ्न सिन्हा और मनोज तिवारी की तरह क्या निरहुआ भी राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत बना पाते हैं या नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed