ऐश्वर्या राय बच्चन की एक तस्वीर पिछले दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। तस्वीर को देखकर ये कयास लगाए जाने लगे कि ऐश्वर्या राय प्रेग्नेंट हैं। अभिषेक बच्चन और आराध्या के साथ वो गोवा छुट्टियां मनाने पहुंची थीं। जिसमें दोनों बीच पर टहलते हुए नजर आए।
प्रेग्नेंसी की अफवाहों के बीच स्पॉट हुईं ऐश्वर्या, पति अभिषेक संग गोवा से छुट्टियां मनाकर लौटीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर फैली इस खबर के बाद ऐश्वर्या राय के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि यह महज अफवाह है जो कई एंटरटेनमेंट साइट पर चल रही हैं। गलत कैमरा एंंगल की वजह से ऐश्वर्या की ये तस्वीर ली गई जिसके बाद अफवाह फैली। ऐश्वर्या की तस्वीर के बाद सभी उनके मुंबई लौटने का इंतजार कर रहे थे।
Aishwarya Rai Bachchan and @juniorbachchan at Benaulim Beach yesterday as captured by Santosh Mirajkar for The Goan Everyday #Bollywood #Goa #beaches #ItsBetterInGoa #bollywoodstars #actors #news #BestNewspaper #HoliHai #Holi #HoliHoliday #Holi2019 pic.twitter.com/Da0mK0uMcc
— The Goan Everyday (@thegoaneveryday) March 21, 2019
ऐश्वर्या ने इस दौरान ब्लैक कलर की शर्ट और डेनिम पहना था जबकि अभिषेक कैजुअल लुक में नजर आए। उन्होंने ग्रे कलर की हूडी के साथ ऑलिव ग्रीन पैंट्स कैरी किए थे। आराध्या की बात करें तो लाइनिंग टॉप में आराध्या क्यूट लग रही थीं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो पहले ऐसी चर्चाएं थीं कि ये कपल फिल्म रावण के बाद एक बार फिर से अनुराग कश्यप की फिल्म गुलाब जामुन में नजर आ सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिलहाल खबर है कि अभिषेक बच्चन साहिर लुधियानवी की बायोपिक कर सकते हैं। संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन की इस फिल्म में अभिषेक के साथ तापसी पन्नू होंगी। अभी इसके आधिकारिक एलान का इंतजार है।