फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उर्वशी ढोलकिया का जन्मदिन: 'कोमोलिका' से नफरत करने लगे थे लोग, महज 19 साल की उम्र में बनीं जुड़वां बच्चों की मां

Fri, 09 Jul 2021 01:19 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 09 Jul 2021 01:19 PM IST
विज्ञापन
Urvashi Dholakia started acting at the age of 6, got married at 16 became a household name by becoming 'Komolika'
उर्वशी ढोलकिया - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' में कोमोलिका का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हुईं एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया नौ जुलाई को अपना जन्मदिन मना रही हैं।  अभिनेत्री उन हस्तियों में आती हैं जिन्होंने बिना शादी के सिंगर मदर होकर टीवी में अपनी पहचान बनाई है और खुद को हर मोड़ पर साबित किया है। उर्वशी ने करियर की शुरुआत टीवी शो श्रीकांत से की थी। हालांकि उन्हें पहचान 2001 में शुरू हुए सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' से मिली। वैसे, उर्वशी अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहीं। उर्वशी महज 16 साल की उम्र में जुडवां बच्चों की मां बन गई थीं। उर्वशी का जन्म नौ जुलाई 1979 में, आइए उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें। 



उर्वशी ने महज 16 की उम्र में शादी कर ली थी और वह 18 साल की उम्र में अपने पति से अलग हो गईं।  उस दौरान वह प्रेग्नेंट थी।  जब वह 19 साल की थी, तब उन्होंने जुड़वां बेटों क्षितिज और सागर को जन्म दिया।  सिंगल मॉम बनकर उर्वशी ने अपने बेटों को अकेले ही पाला है। 

Urvashi Dholakia started acting at the age of 6, got married at 16 became a household name by becoming 'Komolika'
उर्वशी ढोलकिया - फोटो : Insatagram- @urvashidholakia Verified

उन्होंने छह साल की उम्र में कैमरा पर अपना डेब्यू किया था।  उन्होंने मशहूर साउथ अभिनेत्री रेवती के साथ लक्स साबुन के लिए एक विज्ञापन किया था।इसके अलावा उर्वशी ने 1988 में 'कब तक चुप रहूंगी' सीरियल के साथ बतौर चाइल्ड एक्टर एक्टिंग की शुरुआत की थी।  महज 11 साल की उम्र में वह नाडिया बब्बर के एकजुट थिएटर ग्रुप में शामिल हुई थी। 

Urvashi Dholakia started acting at the age of 6, got married at 16 became a household name by becoming 'Komolika'
उर्वशी ढोलकिया - फोटो : Insatagram- @urvashidholakia Verified

फिर 14 साल की उम्र में उर्वशी को मशहूर सीरियल 'देख भाई देख' में मजेदार किरदार मिला था। हालांकि, आज भी उर्वशी ढोलकिया की खूबसूरती और फिटनेस देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है।  उन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता है ‘कोमोलिका’ 40 साल की उम्र पार कर चुकी हैं। एक इंटरव्यू में उर्वशी ने खुलासा करते हुए बताया था कि दोनों बेटे अब उनकी दूसरी शादी करवाना चाहते हैं। हालांकि, उर्वशी ने किससे शादी की थी इस बात की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Urvashi Dholakia started acting at the age of 6, got married at 16 became a household name by becoming 'Komolika'
उर्वशी ढोलकिया - फोटो : Instagram: @urvashiidholakia
इसपर उर्वशी ने अपने बच्चों की जवाब देते हुए कहा था, 'ये जब होना होगा तब होगा, मैं एक इंडिपेंडेंट वुमन हूं और मुझे अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना पसंद है। जब भी किसी को डेट करने या दोबारा शादी करने के बारे में परिवार में बात होती है तो मैं उसे मजाक में उड़ा देती हूं।'
विज्ञापन
Urvashi Dholakia started acting at the age of 6, got married at 16 became a household name by becoming 'Komolika'
उर्वशी ढोलकिया

'कसौटी जिंदगी के' बाद उर्वशी को बिग बॉस ऑफर हुआ और इस शो को जीतकर उन्होंने फिर एक बार साबित किया कि लोग टीवी के बहु के साथ साथ वैम्प को भी प्यार करते हैं। उर्वशी ढोलकिया ने कुछ फिल्मों में भी काम किया है। इनमें बाबुल, कब तक चुप रहूंगी, इज्जत और स्वप्नम (मलयालम) शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed