बॉलीवुड का मोह छोड़ उर्वशी रौतेला ने फिर पकड़ा दक्षिण का रास्ता, हैदराबाद में शुरू की इस फिल्म की शूटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अपनी अगली फिल्म में एक नए अवतार में नजर आएंगी। इस फिल्म से वह तेलुगु सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं और इसकी शूटिंग वह हैदराबाद में शुरू भी कर चुकी हैं। फिल्म का अपना पहला लुक उर्वशी ने सोशल मीडिया पर साझा किया है।
उर्वशी की इस थ्रिलर फिल्म का निर्देशन मोहन भारद्वाज कर रहे हैं। फिल्म के रचनाकार संपत नंदी हैं। उर्वशी ने इस फिल्म की शूटिंग अगस्त में ही शुरू की है। इसकी घोषणा के वक्त उन्होंने बताया था कि फिल्म की पटकथा उन्हें बहुत पसंद आई थी इसलिए उन्होंने यह फिल्म साइन की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि इस फिल्म को संपत नंदी ने उन्हें ही दिमाग में रखकर लिखा है।
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by URVASHI RAUTELA 🇮🇳Actor🇮🇳 (@urvashirautela) on
उर्वशी कहती हैं कि जब उन्होंने इस फिल्म की पटकथा को पढ़ना शुरू किया तो एक ही बार में पूरा पढ़ डाला। उन्हें यह पटकथा बहुत पसंद आई इसलिए उन्होंने इस फिल्म के लिए तुरंत हां भी कह दी। मूल रूप से यह तेलुगु फिल्म होगी लेकिन इसे हिंदी पट्टी के दर्शकों को लुभाने के लिए हिंदी में भी रिलीज किया जाएगा। उर्वशी हिंदी की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं लेकिन तेलुगु भाषा की उनकी यह पहली फिल्म रहेगी। इससे पहले वह वर्ष 2015 में एक कन्नड़ फिल्म 'मिस्टर ऐरावत' में भी काम कर चुकी हैं।
ओटीटी पर रिलीज हुई उर्वशी की पिछली फिल्म 'वर्जिन भानुप्रिया' को दर्शकों और समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में उन्होंने एक मासूम सी लड़की भानुप्रिया का किरदार निभाया है जो अपने साथियों के दबाव में आकर अपने कौमार्य को भंग करने की कोशिश में जुटी रहती है। इस फिल्म में उनके साथ गौतम गुलाटी और अर्चना पूरन सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं।