भारत और पाकिस्तान के मैच की दीवानगी का खुमार लोगों के सिर अब भी चढ़कर बोल रहा है। 16 जून को हुए आईसीसीसी वर्ल्ड कप (ICC World Cup 2019) मैच में सभी की निगाहें टीम इंडिया और पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर थीं। इस मैच में भारत ने जबरदस्त जीत हासिल की जिसके बाद देशभर में दीवाली के त्योहार जैसी रौनक थी। खास बात यह है कि इस मैच को देखने के लिए बॉलीवुड के कई दिग्गज सेलिब्रिटीज भी पहुंचे थे। जिसमें रणवीर सिंह, सैफ अली खान के अलावा एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी मौजूद थीं। इस मैच के बाद उर्वशी ने विराट कोहली के साथ ऐसी तस्वीर शेयर कर दी जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
भारत-पाक मैच के बाद ऐसी तस्वीर शेयर कर ट्रोल हुईं ये एक्ट्रेस, यूजर बोला- 'अनुष्का गुस्सा हो जाएंगी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैच के बाद उर्वशी रौतेला ने विराट कोहली के स्टेच्यू के साथ एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस तस्वीर में उर्वशी (Urvashi Rautela) विराट कोहली (Virat Kohli) के स्टेच्यू के गले लगी हुई हैं। उर्वशी के इस तस्वीर को पोस्ट करते ही वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। एक यूजर ने लिखा- 'अनुष्का गुस्सा हो जाएंगी उर्वशी।'
वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- 'कृपया विराट कोहली को परेशान न करें। मेरी आपसे विनम्र प्रार्थना है।' एक और यूजर ने लिखा- 'अनुष्का शर्मा आपकी लोकेशन जानना चाहती हैं।' कुछ यूजर्स विराट के रिएक्शन को देखकर उनकी तरफ से भी कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा- 'विराट कह रहा है- छोड़ दो मुझे, अनुष्का मार डालेगी मुझे।'

यह ऐसा पहला मामला नहीं है जब उर्वशी रौतेला यूजर्स के निशाने पर आई हों। इससे पहले भी उर्वशी कई बार सुर्खियां बटोर चुकी हैं। बीते दिनों उर्वशी और बोनी कपूर का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो के बाद बोनी कपूर ट्रोल हुए थे। यह वीडियो मुंबई के एक अवॉर्ड फंक्शन का था। इस अवॉर्ड फंक्शन में उर्वशी रौतेला भी पहुंची थीं। वीडियो में पहले उर्वशी मीडिया को पोज देती नजर आईं। उन्होंने बोनी को देखा तो वो उनसे मिलने पहुंच गईं। फिर दोनों ने साथ में पोज दिए।
A post shared by @ urvashirautelafan_forever on
इस दौरान बोनी ने उर्वशी की कमर पर हाथ थपथपाया और बाय बोलकर आगे बढ़ गए। इस वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स ने बोनी कपूर को ट्रोल करना शुरू कर दिय। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, "क्या बोनी कपूर ने वाकई उर्वशी रौतेला के पीछे हाथ मारा या फिर मैं गलती कर रहा हूं।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "यह बर्दाश्त करने लायक नहीं है। फिर चाहे गलती से हुआ हो या फिर जानबूझकर किया गया हो।''हालांकि उर्वशी ने ट्रोलर्स को ट्वीट कर करारा जवाब दिया था।