फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranbir Kapoor: 'फिर से शराब पीना शुरू कर दिया', रणबीर के सूजे चेहरे को देख लोगों ने कसा तंज

Thu, 16 Nov 2023 12:36 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 16 Nov 2023 12:36 PM IST
विज्ञापन
Users Question On Ranbir Kapoor Swollen Face On his Film Animal Promotion starrer Rashmika Mandanna
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एनिमल' के प्रचार में व्यस्त हैं, जो एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हाल ही में, रणबीर ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्रिकेट विश्व कप सेमीफाइनल मुकाबले में भाग लिया था और वहां विराट कोहली की बायोपिक में काम करने की इच्छा जताई थी। हालांकि, इस मैच से अभिनेता की जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, उन में उनका चेहरा सूजा हुआ लग रहा है। अब अभिनेता के चेहरे को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग हो रही है।

Users Question On Ranbir Kapoor Swollen Face On his Film Animal Promotion starrer Rashmika Mandanna
रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गौरतलब है कि रणबीर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में रणबीर ने भूरे रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है और एक चेक शर्ट भी पहनी हुई है। नेटिजंस ने रणबीर की इस तस्वीर पर गौर फरमाते हुए कहा कि उनका चेहरा बुरी तरह से सूज गया है। कुछ यूजर्स ने तो यह भी दावा किया है कि रणबीर ने शायद प्लास्टिक सर्जरी करवाई है।

Tara Sutaria: पांच साल के करियर में तारा के छह अफेयर्स, ‘अपूर्वा’ बनकर चमकने से पहले की ये हैं प्रेम कहानियां

Users Question On Ranbir Kapoor Swollen Face On his Film Animal Promotion starrer Rashmika Mandanna
रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इसके अलावा रणबीर कपूर को वानखेड़े स्टेडियम में भी अपनी फिल्म का प्रमोशन करते देखा गया था, जहां से अभिनेता की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। कई फैंस ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए कहा कि लगता है रणबीर ने फिर से शराब पीना शुरू कर दिया है, जो उन्होंने बेटी राहा के लिए छोड़ने की बात कही थी।

Merry Christmas: फिर टली कटरीना कैफ-विजय सेतुपति की मेरी क्रिसमस, अब इस दिन रिलीज होगी श्रीराम राघवन की फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Users Question On Ranbir Kapoor Swollen Face On his Film Animal Promotion starrer Rashmika Mandanna
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'रणबीर ने फिर से धूम्रपान शुरू कर दिया है। 'दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह आदमी अब बुड्ढा हो रहा है। इसकी शक्ल तो देखो। कितना बुरा लग रहा है।' एक और यूजर ने लिखा, 'होने वाले राम ने फिर से शराब पीना शुरू कर दिया है।'

KBC 15: घर पर बर्तन साफ करते हैं अमिताभ बच्चन, 'केबीसी 15' के एपिसोड में बिग बी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन
Users Question On Ranbir Kapoor Swollen Face On his Film Animal Promotion starrer Rashmika Mandanna
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि पहले 'एनिमल' सितंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन शाहरुख खान की 'जवान' से टक्कर होने से बचाने के लिए फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया था। अब यह एक दिसंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। फिल्म में अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed