{"_id":"5b8b984442c7924666423360","slug":"uttam-kumar-birthday-special-life-story-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिरी दिनों में सुचित्रा सेन से मिलना चाहता था ये एक्टर, मौत के बाद पहुंचीं और...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आखिरी दिनों में सुचित्रा सेन से मिलना चाहता था ये एक्टर, मौत के बाद पहुंचीं और...
Mon, 03 Sep 2018 07:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 03 Sep 2018 07:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
उत्तम कुमार और सुचित्रा सेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बड़े परदे की कई ऐसी जोड़ियां रही हैं जिन्होंने स्क्रीन पर खूब धमाल मचाया है। ऐसी ही एक जोड़ी थी उत्तम कुमार और सुचित्रा सेन की। बांग्ला फिल्मों में इस जोड़ी ने धमाल मचा दिया था। दोनों ने करीब 32 फिल्मों में साथ काम किया था। उत्तम कुमार का जन्म 3 सितंबर को कोलकाता में हुआ था। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 5
उत्तम कुमार और सुचित्रा सेन
बांग्ला फिल्मों के सुपरस्टार उत्तम कुमार ने हिंदी सिनेमा में भी खूब नाम कमाया। उत्तम कुमार का असली नाम अरुण कुमार चटर्जी था। एक्टिंग के साथ-साथ वो डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, सिंगर और म्यूजिक कंपोजर भी थे। फिल्मों में आने से पहले उत्तम कुमार कोलकाता कोर्ट में क्लर्क की नौकरी करते थे। यहीं से उन्होंने थियेटर में एक्टिंग करना भी शुरू कर दिया था।
3 of 5
उत्तम कुमार और सुचित्रा सेन
1948 में फिल्म 'दृष्टिदान' से डेब्यू करने वाले उत्तम कुमार को शुरुआत में असफलता झेलनी पड़ी थी। 1953 में सुचित्रा सेन के साथ उन्होंने 'शरेेय छुअत्तर' की जो कि सुपरहिट रही। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद हर डायरेक्टर दोनों को अपनी फिल्म में लेना चाहता था। उत्तम कुमार और सुचित्रा सेन की ज्यादातर फिल्में सुपरहिट रही थीं। उस वक्त का ये कपल पहला सुपरहिट कपल माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
उत्तम कुमार और सुचित्रा सेन
उत्तम कुमार अपने आखिरी दिनों में सुचित्रा सेन से मिलना चाहते थे। उन्होंने सुचित्रा को मिलने के लिए बुलवाया भी था लेकिन बिजी होने के चलते वो आ नहीं सकीं। बाद में एक इंटरव्यू में सुचित्रा ने कहा भी था कि 'शायद उत्तम कुमार मुझे आखिरी बार देखना चाहता था लेकिन ऐसा हो नहीं सका।' 53 साल की उम्र में हार्ट अटैक से उत्तम कुमार की मौत हो गई।
विज्ञापन
5 of 5
उत्तम कुमार और सुचित्रा सेन
1978 में फिल्म 'प्रणय प्राश' के बाद सुचित्रा सेेन ने ग्लैमर की दुनिया से खुद को दूर कर लिया था और पूजा पाठ में खुद को व्यस्त रखने लग गई थीं। सुचित्रा ने खुद को सबसे पूरी तरह अलग कर लिया था। 1980 में उत्तम कुमार की मौत के बाद सुचित्रा सेन उनके यहां पहुंचीं और शव के पास चुपचाप खड़ी होकर देखने लगीं। वह वहां जिस खामोशी के साथ आई थीं वैसे ही वापस चली भी गई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।