{"_id":"5b8b87ca42c79210bb58b8c1","slug":"vivek-oberoi-birthday-business-and-lifestyle","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्में नहीं होने के बाद भी अरबपति जैसा है इस एक्टर का रुतबा, हर साल दान में देते हैं करोड़ों","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्में नहीं होने के बाद भी अरबपति जैसा है इस एक्टर का रुतबा, हर साल दान में देते हैं करोड़ों
Mon, 03 Sep 2018 07:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 03 Sep 2018 07:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
विवेक ओबेरॉय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने अपनी पहली फिल्म से खूब वाहवाही बटोरी। विवेक का जन्म 3 सितंबर 1976 को हैदराबाद में हुआ था। वो मशहूर एक्टर सुरेश ओबेरॉय के बेटे हैं। उनकी पहली फिल्म रामगोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी 'कंपनी' थी। जिसके लिए उन्हें फिल्म फेयर का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड मिला था।
2 of 5
विवेक ओबेरॉय
विवेक ओबेरॉय ने अपने 15 साल के फिल्मी करियर में चुनिंदा हिट फिल्में ही दी हैं। इसमें 'साथिया' 'मस्ती', 'युवा', 'शूटआउट एट लोखंडवाला' है। वो आखिरी बार साल 2016 में रिलीज हुई 'बैंक चोर' में नजर आए थे। इसके अलावा विवेक साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी एक्टिव हैं। विवेक एक फिल्म के लिए 3 से 4 करोड़ रुपये लेते हैं।
3 of 5
विवेक ओबेरॉय
फिल्मों के अलावा विवेक का खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है। उनकी अपनी कंस्ट्रक्शन कंपनी भी है। यही नहीं उन्होंने कई स्टार्ट अप में भी इंवेस्ट किया है। इनमें से ज्यादातर हेल्थ और एजुकेशन से जुड़े हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक विवेक ओबेेरॉय के पास करीब डेढ़ करोड़ डॉलर यानी लगभग एक अरब रुपये की संपत्ति है। विवेक सोशली काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन किसी ना किसी की मदद करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विवेक ओबेरॉय
कर्म इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड नाम की उनकी कंपनी ने महाराष्ट्र में हाउसिंग प्रोजेक्ट लॉन्च किया था। इसके तहत 15 हजार से ज्यादा परिवारों को 8 लाख की कीमत में घर देना था। विवेक ओबेरॉय उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने साल 2017 में छत्तीसगढ़ के सुकमा में शहीद हुए जवानों के परिवारों को 25 फ्लैट्स देने का वादा किया था। ये फ्लैट्स महाराष्ट्र के ठाणे में थे।
विज्ञापन
5 of 5
vivek oberoi
ऐसा पहली बार नहीं है जब विवेक ओबरॉय मदद के लिए सामने आए हैं। इससे पहले विवेक सुनामी पीड़ितों, कैंसर पीड़ितों और दिमागी रूप से कमजोर बेघर महिलाओं की मदद से भी जुड़े हुए हैं। विवेक ने पहले 30 लाख रुपये दान किए थे। इसके अलावा विवेक जानवरों के लिए काम करने वाली संस्था पेटा से भी जुड़े हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।