{"_id":"5cd4d81ebdec22073073d5eb","slug":"vaani-kapoor-exclusive-pitures-from-yashraj-films","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाणी कपूर ने लिया फिटनेस चैलेंज, ये हैं EXCLUSIVE तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वाणी कपूर ने लिया फिटनेस चैलेंज, ये हैं EXCLUSIVE तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Fri, 10 May 2019 07:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 2
वाणी कपूर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यशराज फिल्म्स की दो सबसे महात्वाकांक्षी फिल्मों ऋतिक वर्सेज टाइगर और शमशेरा की हीरोइन वाणी कपूर हिंदी सिनेमा में प्रियंका चोपड़ा की खाली हुई जगह की सबसे तगड़ी दावेदार के तौर पर उभर रही हैं। जिन लोगों ने भी इन दोनों फिल्मों के वाणी के किरदार देखे हैं, वह दावा करते हैं कि इन दोनों फिल्मों की रिलीज के साथ ही वह दीपिका पादुकोण के बाद सीधे नंबर 2 की कुर्सी की दावेदार बनने जा रही हैं। अमर उजाला को वाणी की इन किरदारों की तैयारियों के कुछ लम्हे देखने को मिले हैं, और इन तैयारियों की दो एक्सक्लूसिव तस्वीरें हम खास अमर उजाला के पाठकों के लिए लाए हैं।
इन तस्वीरों को ध्यान से देखेंगे तो इनमें वाणी कपूर एक खास तरह की एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। इसे फिटनेस की भाषा में एरियल पिलाटीज कहते हैं। एरियल पिलाटीज आमतौर पर शरीर को लचीला और सही आकार में रखने के लिए किए जाते हैं और इन्हें करना हर किसी के लिए आसान भी नहीं होता। यशराज फिल्म्स के सूत्रों की मानें तो वाणी की ये एरियल पिलाटीज उनके शरीर को चित्ताकर्षक बनाने के साथ-साथ उन दो खास किरदारों की तैयारी में शामिल हैं, जो वह ऋतिक वर्सेज टाइगर और शमशेरा में कर रही हैं। इन दोनों फिल्मों में वाणी कपूर के ऊपर कुछ बहुत ही स्पेशल डांस नंबर्स शूट किए जाने वाले हैं। रणबीर कपूर स्टारर शमशेरा मे वाणी कपूर का किरदार उत्तर भारत की एक नौटंकी डांसर का है, वहीं ऋतिक वर्सेस टाइगर में वह एक बिंदास लड़की के रोल में हैं।
2 of 2
वाणी कपूर
इस बारे में वाणी कपूर कहती हैं, ‘ये सच है कि एरियल पिलाटीज शरीर को हद दर्जे का लचीला बनाने के साथ-साथ शरीर को सही स्थिति में रखकर कैमरे के सामने बिल्कुल परफेक्ट दिखाती हैं। मैं मानती हूं कि ये एक्सरसाइज करना बहुत मुश्किल है लेकिन दोनों फिल्मों के अपने किरदारों के लिए मैं ये खुद करना चाहती थी ताकि शूटिंग के दौरान मुझे मदद मिल सके। ट्रेनिंग के दौरान मुझे इन्हे करते हुए खूब आनंद भी आता है।’
पिछले साल फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की रिलीज के बाद यशराज फिल्म्स की इस साल की पहली फिल्म ऋतिक वर्सेस टाइगर 2 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म शमशेरा की रिलीज डेट अभी फाइनल नहीं हुई है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।