फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म 'बाजीगर' में काजोल से नाराज थीं शिल्पा शेट्टी, इस शो में खुद किया खुलासा

Fri, 10 May 2019 06:18 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Fri, 10 May 2019 06:18 AM IST
विज्ञापन
shilpa shetty was upset with kajol during the shoot of baazigar
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया

डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर 3' में 90 के दशक के मशहूर गायक कुमार सानू बतौर गेस्ट पहुंचे। शो की जज शिल्पा शेट्टी हैं और उनकी डेब्यू फिल्म 'बाजीगर' थी जिसमें कुमार सानू ने गाने गाए हैं। जब शो पर यह दोनों स्टार मिले तो शिल्पा ने सोनू को बताया कि वह फिल्म बाजीगर की शूटिंग के दौरान अपनी को-एक्ट्रेस काजोल से नाराज थीं। 

shilpa shetty was upset with kajol during the shoot of baazigar
टेलीविजन शो - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने इसकी वजह बताते हुए कहा था कि फिल्म का सुपरहिट गाना ये काली-काली आंखें काजोल पर फिल्माया गया था। लेकिन वह चाहती थी कि उनकी इस डेब्यू फिल्म में यह गाना उनपर फिल्माया जाए। शिल्पा ने कहा गाना काली-काली आंखें की शूटिंग चल रही थी और इस गाने के लिए मुझे ना चुनकर काजोल को सिलेक्ट कर लिया, गया लेकिन मुझे इस बात का बेहद दुख था।'
 

shilpa shetty was upset with kajol during the shoot of baazigar
Shilpa Shetty and Suniel Shetty - फोटो : twitter

शिल्पा ने आगे कहा 'मुझे ज्यादा हैरानी तब हुई जब काजोल की आंखों का गाने के साथ कोई मेल नहीं था और इसके बावजूद उसे इस गाने के लिए क्यों चुन लिया गया? शिल्पा ने आगे हंसते हुए कहा, जब यह गाना सुपरहिट हो गया तो मैं और भी ज्यादा दुखी होने लगी थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
shilpa shetty was upset with kajol during the shoot of baazigar
baazigar

बता दें कि शाहरुख के शुरुआती करियर की फिल्म बाजीगर बड़ी सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म साल 1993 में रिलीज हुई थी जिसे अब्बास-मस्तान ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में पहली बार शाहरुख और काजोल की जोड़ी देखी गई थी। वहीं, इस फिल्म से शिल्पा शेट्टी ने बॉलीवुड में दस्तक दी थी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed