सब्सक्राइब करें

एक हफ्ते में ‘वध 2’ का खेल खत्म, ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ के बीच मुकाबला जारी; गुरुवार को कितना रहा कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 13 Feb 2026 08:46 AM IST
सार

Box Office Collection: फिल्म ‘वध 2’ और ‘भाबी जी घर पर हैं’ ने बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर लिया है। लेकिन दोनों फिल्मों की कमाई में काफी गिरावट है। वहीं ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ अब भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। जानिए, गुरुवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की है। 

विज्ञापन
Vadh 2 Day 7 Sanjay Mishra To Mardaani 3 And Sunny Deol Border 2 Total Box Office Collection
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

फिल्म ‘वध 2’ और ‘भाबी जी घर पर हैं’ अलग-अलग जॉनर की फिल्में थीं लेकिन दर्शकों को यह इंप्रेस नहीं कर सकी हैं। वहीं कई हफ्तों से ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ थिएटर में मौजूद हैं। इन फिल्मों के लिए गुरुवार का दिन कैसा रहा? कौन बना बॉक्स ऑफिस किंग? किसने किया सबसे ज्यादा कलेक्शन? 

Trending Videos
Vadh 2 Day 7 Sanjay Mishra To Mardaani 3 And Sunny Deol Border 2 Total Box Office Collection
फिल्म 'वध 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

गुरुवार को ‘वध 2’ ने की कितनी कमाई? 
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘वध 2’ ने सातवें दिन सिर्फ 17 लाख रुपये कमाए हैं। जबकि छठे दिन इसने 25 लाख रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 3.42 करोड़ रुपये हो चुका है। मर्डर मिस्ट्री वाली फिल्म ‘वध 2’ में नीना गुप्ता, संजय मिश्रा के अलावा कुमुद मिश्रा, योगिता बिहानी और अक्षय डोगरा जैसे एक्टर्स भी अहम किरदारों में नजर आए हैं। इस फिल्म के पहले पार्ट यानी ‘वध’ को दर्शकों से अच्छा रेस्पॉन्स मिला था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Vadh 2 Day 7 Sanjay Mishra To Mardaani 3 And Sunny Deol Border 2 Total Box Office Collection
फिल्म 'भाबी जी घर पर हैं' - फोटो : इंस्टाग्राम@Shubhangi Atre

‘भाबी जी घर पर हैं’ का भी बुरा हाल 

‘भाबी जी घर पर हैं’ सीरियल पर यह फिल्म बनी है। लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो चुकी है। फिल्म ने सातवें दिन 12 लाख रुपये कमाए। छठे दिन भी इसने 12 लाख रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 1.39 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म में आसिफ शेख, शुभांगी अत्रे और रोहिताश गाैड़ जैसे कलाकार नजर आए।

Vadh 2 Day 7 Sanjay Mishra To Mardaani 3 And Sunny Deol Border 2 Total Box Office Collection
फिल्म 'मर्दानी 3' में रानी मुखर्जी - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘मर्दानी 3’ ने दो हफ्ते बाद किया कमाया?

फिल्म ‘मर्दानी 3’ को भी बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते पूरे हो चुके हैं। इस फिल्म ने चौहदवें दिन 1.1 करोड़ रुपये कमाए, इतनी ही कमाई 13वें दिन की थी। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 40.90 करोड़ रुपये हो चुका है। रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ में गायब हो रही लड़कियों को तलाशने की कहानी है। रानी ने फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर का रोल किया है। 

विज्ञापन
Vadh 2 Day 7 Sanjay Mishra To Mardaani 3 And Sunny Deol Border 2 Total Box Office Collection
फिल्म 'बॉर्डर 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

गुरुवार को ‘बॉर्डर 2’ ने किया कितना कलेक्श? 

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को सिनेमाघरों में 21 दिन हो चुके हैं। गुरुवार को इसने 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। इतनी ही कमाई बुधवार को भी की थी। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 317.75 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म 300 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुकी है। फिल्म वीक डेज पर करोड़ों में अब भी कलेक्शन कर रही है। साथ ही वीकएंड में यह फिल्म बढ़िया कमाई कर रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed