छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री वैशाली ठक्कर की मौत से उनके फैंस सदमे में हैं। पुलिस की जांच में उनकी आत्महत्या के पीछे राहुल नवलानी नाम के शख्स के प्रताड़ित करने की बात सामने आई है। इस बीच एक्ट्रेस के साथ काम कर चुके अभिनेता निशांत सिंह मलकानी ने चौंका देने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया है कि उन्हें इस बात की जानकारी थी कि राहुल उनकी को-स्टार और दोस्त वैशाली को परेशान कर रहा था।
Vaishali Takkar Case: वैशाली ने को-स्टार निशांत मलकानी को बताई थीं कई राज की बातें, बोले- मैं न्याय दिलवाऊंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्टर ने बताया कि वह वैशाली की पर्सनल चीजें लीक नहीं कर सकते थे। लेकिन अब उनकी मौत के बाद वह सभी जानकारी साझा कर वैशाली को न्याय दिलाने की कोशिश करेंगे। बता दें कि वैशाली और निशांत एक साथ टीवी शो रक्षाबंधन में काम कर चुके हैं। इस सीरियल में दोनों पति-पत्नी के रोल में थे। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान निशांत ने बताया कि वैशाली को राहुल प्रताड़ित कर रहा है यह बात उन्हें पता थी।
Phone Bhoot: फिल्म के प्रमोशन इवेंट में कटरीना ने किया भंगड़ा, फैंस बोले-पंजाबी मुंडे से शादी कर यह तो बनता है
एक्टर ने कहा कि रक्षाबंधन सीरियल में हम साथ काम कर रहे थे। इस दौरान हम एक दूसरे के साथ 12-13 घंटे तक रहते थे। मुझे उन्होंने राहुल के बारे में सब कुछ बताया था। हम अच्छे दोस्त थे। इसलिए वह मुझसे सबकुछ शेयर करती थीं। मेरी भी यह जिम्मेदारी थी कि यह बात बाहर लीक न हो।
Sannyasi Deshonayok: सुभाष चंद्र बोस के नाम के दुरुपयोग पर परिजन चिंतित, यह बड़ा कदम उठाने की कर रहे तैयारी
उन्होंने आगे कहा कि मुझे पता चला है कि उस शख्स की वजह से वैशाली की जान गई है तो मैं अपनी दोस्त को न्याय दिलाने की पूरी कोशिश करूंगा। एक्टर ने आगे कहा कि कोई अगर मुझसे इस बारे में कुछ पूछता है तो मैं सब कुछ बताने और जांच में मदद करने के लिए तैयार हूं।
Allu Arjun-Ram Charan: बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे अल्लू अर्जुन और राम चरण, फिल्म का नाम भी हो गया तय!