फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vaishali Thakkar: अपने दोस्त सुशांत सिंह राजपूत की मौत को वैशाली ने बताया था हत्या, अब फांसी लगा की आत्महत्या

Sun, 16 Oct 2022 05:18 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 16 Oct 2022 05:18 PM IST
विज्ञापन
Vaishali Thakkar Suicide when actress raise question on friend Sushant Singh Rajput death said its a murder
वैशाली ठक्कर, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram

छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री वैशाली ठक्कर अब इस दुनिया में नहीं रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेत्री पिछले काफी समय से इंदौर में रह रही थीं और इंदौर के घर में उन्होंने आत्महत्या कर ली। वैशाली दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की दोस्त थीं और दोनों की एक तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वैशाली ने अभिनेता की मौत पर कई सवाल उठाए थे और उसे मर्डर बताया था। साथ ही कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत की असली हत्यारे रिया चक्रवर्ती के पीछे छिपे हैं।



Vaishali Thakkar Suicide when actress raise question on friend Sushant Singh Rajput death said its a murder
वैशाली ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत की मौत से टूट गई थीं वैशाली
2020 में अपने दोस्त सुशांत सिंह राजपूत को खोने के बाद वैशाली ठक्कर टूट गई थीं और सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर उन्होंने अपना दुख जाहिर किया था। वैशाली को सुशांत के इस दुनिया से जाने का विश्वास नहीं हो रहा था और उन्होंने इसे मर्डर बताया था। वैशाली ने सुशांत के साथ फोटो शेयर कर लिखा था, ‘नो नो नो, मेरा रोना नहीं रुक रहा है। सुशांत एक कमाल का इंसान और एक्टर था। मुझे लगा हम हमेशा दोस्त रहेंगे। क्यों सुशांत क्यों?’ दो साल पहले वैशाली को इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं होगा कि कभी उनकी जिंदगी में भी ऐसा होगा और वह अचानक इस दुनिया को छोड़कर चली जाएंगी। वैशाली की आत्महत्या की खबर सामने आने के बाद से ही उनके करीबी दोस्त और फैंस सदमे में हैं।


Vaishali Takkar: वैशाली ठक्कर ने आखिरी पोस्ट में किया था लॉयलिटी टेस्ट, कहा था- फिनायल पी लिया
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vaishali Takkar (@misstakkar_15)

Vaishali Thakkar Suicide when actress raise question on friend Sushant Singh Rajput death said its a murder
वैशाली ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया

तीन दिन तक रोती रही थीं वैशाली
एक इंटरव्यू के दौरान वैशाली ठक्कर सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर सवाल उठाते हुए कहा था, 'शव की तस्वीरें, जो उनकी मौत के कुछ समय बाद ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं, वो मेरे पास भी आई थी। लेकिन मेरी उन्हें देखने की हिम्मत नहीं हुई। मैं उसकी मौत से इतनी परेशान थी कि दो-तीन दिन तक रोती रही थी। मैं ये मान नहीं पा रही थी। जब लोगों ने कहा कि उसका मर्डर हुआ है, तो मैंने तस्वीर में दिखाई दे रहे निशान को देखा और मुझे लगा कि कुछ तो गड़बड़ है।'

Indore: सुशांत सिंह राजपूत की एक्ट्रेस दोस्त वैशाली ठक्कर ने किया सुसाइड, इन सीरियलों में निभाया था लीड रोल

विज्ञापन
विज्ञापन
Vaishali Thakkar Suicide when actress raise question on friend Sushant Singh Rajput death said its a murder
वैशाली ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया
रिया चक्रवर्ती को लेकर कही थी ये बात
इसके आगे वैशाली ने कहा कि पहले मूवी माफियाओं पर आरोप लगाया गया, लेकिन फिर रिया चक्रवर्ती शक के घेरे में आ गईं। वैशाली ठक्कर से जब पूछा गया कि क्या रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत की हत्या के लिए जिम्मेदार हैं, तो उन्होंने कहा था, 'ये टीमवर्क है। एक व्यक्ति ऐसा नहीं कर सकता। मुझे लगता है कि इसमें कई लोग शामिल हैं और असली आरोपी रिया चक्रवर्ती के पीछे छिपे हुए हैं। सुशांत को इस हद तक पहुंचाने के लिए रिया ही जिम्मेदार है, ताकि लोग ये मान ले कि सुशांत ने आत्महत्या की थी।' 

Vaishali Thakkar: ग्लैमर जगत को लग गई है नजर? साल 2022 में ये अभिनेत्रियां फांसी लगाकर दे चुकी हैं जान
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed