फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वायरल हुई अमिताभ-जया की तस्वीर, लंदन जाने की जल्दी में ऐसे हुई थी दोनों की शादी

Sat, 15 Feb 2020 06:07 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 15 Feb 2020 06:07 PM IST
विज्ञापन
Valentine's Amitabh Bachchan And Jaya Marriage Story And Rekha Rumoured Affairs
रेखा- अमिताभ - फोटो : MVYZ

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन 47 साल से एक दूसरे के साथ हैं। 3 जून 1973 को अमिताभ बच्चन ने जया भादुड़ी से शादी की थी। वेलेन्टाइन्स डे के मौके पर अमिताभ और जया की तस्वीर वायरल हो रही है। पहली तस्वीर जहां दोनों के शादी की है तो वहीं दूसरी शादी के सालों बाद किसी समारोह की। जया और अमिताभ का परिचय ऋषिकेश मुखर्जी ने अपनी फिल्म 'गुड्डी' के सेट पर कराया था। इसके बाद 1973 में अमिताभ बच्चन और जया साथ-साथ 'जंजीर' फिल्म में नजर आए। दोनों शादी से पहले लंदन घूमना चाहते थे लेकिन हरिवंश राय बच्चन ने अमिताभ को इसकी इजाजत नहीं दी।

Valentine's Amitabh Bachchan And Jaya Marriage Story And Rekha Rumoured Affairs
amitabh jaya - फोटो : social media

अमिताभ ने अपने पिताजी से कहा था- 'मैं और जया लंदन जा रहे हैं। तब हरिवंश राय बच्चन ने कहा जया से शादी किए बगैर मैं तुम दोनों को लंदन जाने की इजाजत नहीं दे सकता। फिर क्या था दोनों की शादी हो गई। ये शादी बेहद सादे तरीके से हुई। शादी में सिर्फ करीबी लोगों को ही बुलाया गया था। एक सादे समारोह में 3 जून 1973 को अमिताभ और जया की शादी हुई थी।

Valentine's Amitabh Bachchan And Jaya Marriage Story And Rekha Rumoured Affairs
amitabh jaya - फोटो : social media

जया से शादी के कुछ सालों बाद ही रेखा और अमिताभ के अफेयर की खबरें छपने लगी थीं। दोनों ने 'दो अनजाने' 'मिस्टर नटवरलाल', 'सिलसिला', 'दो अनजाने', 'नमक हराम', 'मुकद्दर का सिकंदर' जैसी  फिल्मों में काम किया है। हालांकि दोनों ने कभी इस रिलेशन को नहीं माना।  रेखा ने जहां सिमी ग्रेवाल को दिए इंटरव्यू में अपने और अमिताभ के रिश्ते पर बात की वहीं अमिताभ ने भी 1998 में ऐसा ही एक इंटरव्यू दिया। अमिताभ का ये इंटरव्यू बहुत खास माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Valentine's Amitabh Bachchan And Jaya Marriage Story And Rekha Rumoured Affairs
amitabh, rekha, jaya - फोटो : file photo

अमिताभ ने इस इंटरव्यू में रेखा से अफेयर के बारे में कहा था- वो मेरी साथी कलाकार थीं, मेरी को-स्टार थीं और जब हम साथ काम करते हैं तो जाहिर हैं कि हम मिलेंगे भी। सामाजिक नजरिए से देखा जाए तो हम दोनों के बीच कुछ भी एक जैसा नहीं है। बस इतना ही है। अमिताभ ने कहा था- कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया कि मैं उनके साथ रहने लगा हूं या फिर वो मेरे घर रहने के लिए आ गई हैं और कुछ लोगों का दावा था कि उनके पास उस घर की तस्वीरें भी थीं जहां पर मैंने उन्हें रखा था। लेकिन ये महज अफवाह थी।

कुछ इस तरह मनाया टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ ने वैलेंटाइन डे, ब्वॉयफ्रेंड संग तस्वीरें हो रही वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed