अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यंवंशी’ की रिलीज डेट होली से भी आगे खिसकने के बाद उनकी दूसरी फिल्मों को लेकर भी अलग अलग तरह की चर्चाएं मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में शुरू हो चुकी है। चर्चा ये भी है कि अक्षय की फिल्म ‘बेल बॉटम’ के निर्माता इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने की कोशिशें भी कर रहे हैं। इन सारी चर्चाओं के बीच फिल्म ‘बेल बॉटम’ की होइन वाणी कपूर का कहना है कि सिर्फ ये ही नहीं बल्कि उनकी बाकी दोनों फिल्में भी थिएटर के लिए ही बनी हैं।
वाणी को ‘बेल बॉटम’ के थिएटर में ही रिलीज होने की उम्मीद, ‘शमशेरा’ और ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ भी कतार में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी ये फिल्में जल्द रिलीज होंगी और दर्शक इन्हें देखने सिनेमाघरों तक जरूर आएंगे। वाणी कपूर की साल 2021 में तीन फिल्में ‘शमशेरा’, ‘बेल बॉटम’ और ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ पूरी हो चुकी हैं। तीनों फिल्मों की कहानियां अलग अलग हैं और वाणी को खुशी है कि करियर के इस अहम पड़ाव पर उन्हें अलग अलग तरह के किरदार भी इन फिल्मों में करने को मिलें। वह कहती हैं, “मैं बेसब्री से इंतजार कर रही हूं कि कब दर्शक इन फिल्मों को थिएटर्स में देखें क्योंकि ये फिल्में उनका बेहतरीन मनोरंजन करेंगी।’’
इन तीनों फिल्मों में वाणी कपूर हिंदी सिनेमा के तीन बड़े सितारों के साथ काम कर रही हैं। ‘शमशेरा’ के रिलीज़ होने का वह बेसब्री से इंतजार कर रही हैं क्योंकि इसमें वह रणबीर कपूर के साथ हैं। ‘बेलबॉटम’ में वह अक्षय कुमार और ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ में आयुष्मान खुराना की प्रेमिका के किरदार में दिखेंगी।
वाणी कहती हैं, ‘‘मुझे उम्मीद है कि यह साल बड़े परदे पर धमाल का रहेगा। लोगों को वायरस के नियंत्रण में आने का इंतजार है और वैक्सीन के साथ धीरे धीरे लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। वे फिर से अपनी पुरानी जिंदगी शुरू करेंगे। लोगों को अनेक अनुभवों की कमी महसूस हो रही है, जिनसे उन्हें खुशी मिलती थी। हमारा समाज सामुदायिक कार्यक्रमों द्वारा ही आगे बढ़ता है।’’उन्होंने कहा, ‘‘सामुदायिक जश्न जल्दी ही भव्य वापसी करेंगे क्योंकि भारतीयों के लिए परिवार व दोस्तों के साथ थिएटर में जाकर फिल्म देखना एक बड़ी बात है।’’
वाणी को विश्वास है कि नया व सबसे अलग कंटेंट लोगों को थिएटर्स में वापस लाने में बड़ी भूमिका निभाएगा। कोरोना महामारी के दौरान लोगों की रुचि में परिवर्तन आया है, ये बात वाणी भी मानती हैं। वाणी कहती हैं, ‘‘दर्शक अब ऐसी फिल्में देखना चाहते हैं, जो नई, ताजा एवं लीक से हटकर हों। कोरोनावायरस के कारण लोगों की रुचि एवं रूझान में परिवर्तन आया है और वे थिएटर तभी आना पसंद करेंगे, जब उन्हें ऐसी कहानी देखने को मिले, जो शानदार, नई व प्रभावशाली हो। मुझे विश्वास है कि मेरी आने वाली फिल्में इन्हीं कारणों से दर्शकों को थिएटर्स में खींच कर लाएंगी।’’