{"_id":"624418447e8eb91cac32fa05","slug":"varanasi-sukhwinder-singh-dancing-with-shoes-on-hanuman-chalisa-song-sparks-controversy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sukhwinder Singh: सुखविंदर सिंह के वीडियो पर मचा बवाल, हनुमान चालीसा पर जूते पहनकर डांस करते नजर आए गायक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sukhwinder Singh: सुखविंदर सिंह के वीडियो पर मचा बवाल, हनुमान चालीसा पर जूते पहनकर डांस करते नजर आए गायक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 30 Mar 2022 04:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सुखविंदर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक सुखविंदर सिंह अपने डांस वीडियो के चलते विवादों में घिर चुके हैं। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुखविंदर सिंह हनुमान चालीसा पर जूते पहनकर डांस करते नजर आ रहे हैं।
Trending Videos
2 of 4
सुखविंदर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसी वेशभूषा में दिखे सुखविंदर
दरअसल, सुखविंदर सिंह भेलूपुर के शिवाला स्थित चेतसिंह किले पर अपने म्यूजिक वीडियो की शूटिंग करने गए थे। इस दौरान गायक और उनके को-आर्टिस्ट हनुमान चालीसा की चौपाइयों पर झूमते दिखे। सुखविंदर ब्राह्मण वेशभूषा में नजर आ रहे थे, वहीं को-आर्टिस्ट भगवा कपड़ों में झंडे लिए झूमते दिखे। वीडियो की शूटिंग के दौरान सभी ने जूते पहने हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
सुखविंदर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो पर खड़ा हुआ विवाद
वीडियो के सामने आते ही विवाद खड़ा हो गया। वाराणसी में अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जीतेंद्रानंद सरस्वती ने भी सुखविंदर सिंह के वीडियो पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड के कलाकारों को शूटिंग के दौरान मर्यादा का खास ध्यान रखना चाहिए। किसी की भी धार्मिक भावनाओं को आहत नहीं करना चाहिए। हम उनकी शूटिंग पर सवाल नहीं खड़े कर रहे हैं, क्योंकि इस शूटिंग की वजह से बनारस के कलाकारों को कमाने का मौका मिलता है। लेकिन कलाकारों को संस्कार का ख्याल रखना चाहिए।
4 of 4
अमर उजाला बॉलीवुड स्टार नाइट में बॉलीवुड के मशहूर गायक सुखविंदर
- फोटो : अमर उजाला
सुखविंदर ने जारी किया बयान
विवाद खड़े होने के तुरंत बाद ही सुखविंदर सिंह ने बयान जारी कर स्पष्टिकरण दिया है। गायक का कहना है कि जूते पहनकर हनुमान चालीसा पर झूमने का मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने नहीं। तेज धूप के कारण पत्थर काफी गर्म थे, इसलिए कलाकारों ने जूते पहने हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X