फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dasvi: अभिषेक बच्चन ने पूरा किया वादा, आगरा जेल पहुंचकर कैदियों को दिया यह खास तोहफा

Wed, 30 Mar 2022 02:39 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 30 Mar 2022 02:39 PM IST
विज्ञापन
Dasvi: Abhishek Bachchan creates history by screening for film first time in Agra jail watch video
Abhishek Bachchan - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'दसवीं' को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिषेक ने इस फिल्म में एक भ्रष्ट नेता का किरदार निभाया है, जो जेल में बंद होता है। इस फिल्म की शूटिंग एक साल पहले आगरा जेल में की गई थी। खास बात ये है कि फिल्म के कई सीन्स में जेल के असली कैदियों को भी शामिल किया गया है। उस मौके पर अभिषेक बच्चन ने कैदियों से एक वादा किया था, जिसे अब अभिनेता ने पूरा कर दिया है। 

Dasvi: Abhishek Bachchan creates history by screening for film first time in Agra jail watch video
सेंट्रल जेल के बाहर अभिनेता अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला

अभिषेक बच्चन जब आगरा जेल में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तब उन्होंने कैदियों से वादा किया था कि वह उन लोगों को भी फिल्म देखने का मौका देंगे। वहीं, अब एक साल बाद उन्होंने ये वादा पूरा कर दिया है। मंगलवार को आगरा जेल में फिल्म की पहली स्क्रिनिंग रखी गई। इस मौके पर जेल में ही एक इवेंट का आयोजन किया गया, जिसमें अभिषेक बच्चन के साथ बाकी कलाकारों ने भी जेल में कैदियों के बीच अपना पूरा दिन बिताया। 

Dasvi: Abhishek Bachchan creates history by screening for film first time in Agra jail watch video
फिल्म दसवीं - फोटो : social media

इस खास मौके का एक वीडियो अभिषेक बच्चन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में फिल्म की स्क्रीनिंग की तैयारी से लेकर शाम तक के इवेंट की झलक देखने को मिल रही है। इस वीडियो में अभिषेक बच्चन का एक साल पुराना क्लिप लगाया गया है, जिसमें वह कहते दिख रहे हैं, 'जैसे ये फिल्म तैयार हो जाएगी। चाहूंगा कि ये पहली बार बड़े पर्दे पर दिखे तो हम यहां पर आकर आप सबके बीच ये फिल्म देखें।'   
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan)

विज्ञापन
विज्ञापन
Dasvi: Abhishek Bachchan creates history by screening for film first time in Agra jail watch video
फिल्म दसवीं - फोटो : social media

इसके बाद वीडियो में अभिषेक बच्चन स्टेज से कहते हैं, 'एक साल पहले जब हम यहां से निकल रहे थे तब मैंने वादा किया था कि जैसे ही फिल्म तैयार होगी। तब सबसे पहले आपको दिखाई जाएगी।' वीडियो के आखिर में सभी लोग बड़ी स्क्रीन पर फिल्म देखते दिख रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'वादा तो वादा होता है। कल रात मैं एक साल पहले किए गए एक वादे को पूरा करने में कामयाब रहा। हमारी फिल्म दसवीं की पहली स्क्रीनिंग आगरा सेंट्रल जेल की सुरक्षा में लगे कर्मचारियों और कैदियों के लिए आयोजित की गई। हमने यहां फिल्म की शूटिंग की। उनकी प्रतिक्रियाएं मेरी यादें हैं, जिन्हें मैं जीवन भर संजो कर रखूंगा'

विज्ञापन
Dasvi: Abhishek Bachchan creates history by screening for film first time in Agra jail watch video
दसवीं फिल्म - फोटो : Instagram @nimratofficial

फिल्म ‘दसवीं’ को तुषार जलोटा ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और जियो सिनेमा पर 7 अप्रैल को रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ यामी गौतम और निम्रत कौर मुख्य भूमिका में हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed